फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonia gandhi has given reply to pm narendra modi's minister giriraj singh

मोदी के मंत्री को सोनिया गांधी का करारा जवाब

Thu, 02 Apr 2015 04:51 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi has given reply to pm narendra modi's minister giriraj singh

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नस्लीय टिप्पणी का करारा जवाब कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने दिया है। सोनिया गांधी ने अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों की बातचीत पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं।

विज्ञापन


सोनिया गांधी इस समय देश भर घूम-घूम कर किसानों से मिल रही हैं। इसी कड़ी में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाद अब सोनिया गांधी मध्य प्रदेश के किसानों से मिलने गई हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की इस नस्लीय टिप्पणी पर देश भर में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस पर कई जगह पर कांग्रेस कार्यकताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अपने बयानों से पहले ही चर्चा में रह चुके केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर नस्लीय टिप्पणी कर दी थी। गिरीराज की टिप्पणी पर बवाल मचना शुरू हुआ तो तुरंत बैकफुट पर आते उन्होंने माफी मांगने भी देर नहीं की।

क्या कहा था गिरिराज स‌िंह ने?

sonia gandhi has given reply to pm narendra modi's minister giriraj singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राजीव गांधी ने गोरी चमड़ी के बजाय किसी नाइजीरियन महिला से शादी की होती, तो क्या कांग्रेस पार्टी उस महिला के नेतृत्व को स्वीकार करती?

गौरतलब है कि पिछले माह राज्यसभा में शरद यादव ने संसद में दक्षिण भारत की महिलाओं के रंग को लेकर टिप्पणी की थी। इस के साथ ही उन्होंने स्मृति ईरानी को निशाने पर ले लिया था। बाद में राज्सभा में शरद यादव ने अपनी टिप्‍पणी पर सफाई भी दी थी।

बिहार के हाजीपुर में गिरिराज सिंह ने कहा कि राजीव गांधी कोई नाइजीरियन औरत से विवाह करते जो गोरी चमड़ी की न होती तो कांग्रेस पार्टी क्या उनका नेतृत्व स्वीकार कर पाती। सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि जिस तरह से मलयेशिया के लापता विमान का आज तक पता नहीं चला, उसी तरह से राहुल कहां गायब हैं, इस बात का भी कोई पता नहीं लगा पा रहा है।

आपको बताते चले कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उनके इस भड़काऊ बयान पर पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ था।

गिरिराज सिंह के बयान पर बवाल मचने के बाद उन्होंने इस पर खेद जताया। बवाल पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल-सोनिया पर दिए बयान पर मैं खेद जताता हूं। यह एक निजी बातचीत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed