{"_id":"e8de3e8c-4acb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sonia-gandhi-happy-on-hp-wins-but-silent-on-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया हिमाचल जीत पर खुश, गुजरात पर चुप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया हिमाचल जीत पर खुश, गुजरात पर चुप
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2012 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत पर खुशी जाहिर की है लेकिन गुजरात की हार पर चुप्पी साध रखी है। सिर्फ सोनिया ही नहीं बल्कि पार्टी भी इसी लाइन पर चुनावी प्रतिक्रिया दे रही है।
विज्ञापन
यही नहीं, गुजरात के फाइनल नतीजे आने से पहले ही नरेंद्र मोदी को कम सीटों पर समेटने को ही वित्तमंत्री चिदंबरम, संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ और विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस का बेहतर प्रदर्शन बताया। खुर्शीद ने कहा कि यह चुनाव नतीजे साबित करते है कि मोदी के लिए राष्ट्रीय राजनीति में आगे की राह आसान नहीं है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को चुनावी नतीजे आने के साथ ही गुजरात में करारी हार तो हिमाचल की जीत को लेकर संसद भवन के अंदर और बाहर कांग्रेस नेताओं से सवालों की झड़ी शुरू हो गई। हिमाचल की जीत पर सोनिया ने कहा है कि मैं खुश हूं। वहीं गुजरात की हार पर उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज किया। सबसे दिलचस्प तो सरकार के आला मंत्रियों के बयान रहे।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे के करीब जब टीवी पर चल रहे रुझानों में मोदी 100 के आंकड़े से कुछ ही ऊपर लग रहे थे और कांग्रेस पिछले चुनाव के मुकाबले ज्यादा सीट लेने की स्थिति में लग रही थी तो वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पत्रकारों से कह दिया कि गुजरात में यह कांग्रेस की जीत है, क्योंकि उसकी सीटों पर सुधार हुआ है और भाजपा को उसने सीमित कर दिया है।
इसके बाद कमलनाथ ने भी गुजरात में मिल रहे रुझानों को भाजपा शासित राज्य में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता के तौर पर बखान करना शुरू कर दिया। वहीं विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सीट और वोट प्रतिशत काफी सुधरा है। वहां पार्टी का प्रदर्शन बेहतर है।