फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sonia Gandhi goes america for health check up.

सोनिया इलाज के लिए गई अमेरिका, अब पार्टी संभालेंगे राहुल गांधी

Tue, 01 Dec 2015 08:57 AM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi goes america for health check up.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गई हैं। वह करीब एक हफ्ते बाद वापस लौटेंगी।

विज्ञापन


जीएसटी पर उनके वापस लौटने के बाद ही अंतिम फैसला होगा। उनकी गैर मौजूदगी में संसद के अंदर से लेकर बाहर तक संगठन को संभालने की जिम्मेदारी पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर होगी।

साथ ही जीएसटी के मुद्दे पर सरकार से आगे की बातचीत का नेतृत्व राहुल खुद कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले हफ्ते सरकार और कांग्रेस के बीच दूसरे दौर की बातचीत संभव है।
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष नियमित मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गई हैं। वह एक हफ्ते बाद वापस लौटेंगी।

लौटने पर होगा जीएसटी पर फैसला

Sonia Gandhi goes america for health check up.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया का नियमित मेडिकल चेकअप दो महीने से लंबित था। बिहार चुनाव के चलते यह देरी हुई।

उधर, सोनिया के जाने के बाद अब जीएसटी को लेकर सरकार की निगाहें राहुल गांधी पर टिक गई हैं। कांग्रेस सूत्रों ने संकेत दिए कि सरकार से बातचीत में पार्टी के शीर्ष स्तर के नेता ही शामिल रहेंगे।

लोकसभा में असहिष्णुता के मुद्दे पर भी बहस शुरू हो गई है। संसद सत्र के दौरान सरकार को घेरने की पूरी चुनौती राहुल पर आ गई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जीएसटी पर बात बन चुकी है। अब बस कुछ तकनीकी बिंदुओं पर आगे की बात होनी है।

कांग्रेस ने हालांकि सरकार को यह भी संदेश दे दिया है कि वह अपनी मांगों में कुछ फेरबदल करने के लिए तैयार है, मगर इसे सिरे से खारिज करने को लेकर हरगिज तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed