सोनिया मैडम का डिनर: जमकर खाओ, वोट दिलाओ!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावों से पहले सांसदों में जोश भरने के लिए सोनिया गांधी ने कम से कम 100 सांसदों को डिनर दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी सांसदों से आगामी लोकसभा चुनावों में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने का आह्वान किया है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी के निवास 10, जनपथ पर सोमवार को आयोजित डिनर में कम से कम 100 सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष से बात की। डिनर में उनके लिए दक्षिण और उत्तर भारतीय दोनों तरह के व्यंजन थे।
तेलंगाना मुद्दे के गरमाने के चलते सोनिया गांधी पार्टी सांसदों के साथ चर्चा नहीं कर सकी थीं। इसी मुद्दे की वजह से 15वीं लोकसभा के अंतिम शीतकालीन सत्र के खत्म होने पर भी किसी तरह के डिनर का आयोजन नहीं किया गया। यह डिनर एक तरह से लोकसभा सांसदों की विदाई बैठक भी थी, जिसमें सोनिया और राहुल ने डिनर टेबल सांसदों से बातचीत की। पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे, जीके वासन और कमलनाथ सहित अधिकतर केंद्रीय मंत्री डिनर में उपस्थित थे।
पार्टी के एक सांसद ने कहा, ‘हमने शानदार व्यंजनों का लुत्फ उठाया। डिनर में कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई।’ कांग्रेस सांसद सुरेश कलमाडी, रेणुका चौधरी, संजय निरुपम और वरिष्ठ नेता अजित जोगी समेत कई नेता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। रेणुका चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा है और चुनावों का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करने को कहा है। अनौपचारिक चर्चा में गांधी ने कुछ सांसदों को कहा है कि वह निराश न हों।