{"_id":"9ee9d459fdbe219e2a1192c44cbed2ea","slug":"sonia-gandhi-chattisgarh-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"'समाज को बांटने वाले किसी के सगे नहीं होते'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'समाज को बांटने वाले किसी के सगे नहीं होते'
एजेंसी/अम्बिकापुर
Updated Tue, 12 Nov 2013 06:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि समाज को बांटने वाले तथा भाई को भाई से लड़ाने वाले किसी के भी सगे नहीं हो सकते।
विज्ञापन
सोनिया गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर एवं भिलाई में अलग अलग बड़ी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास एवं निर्माण के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जरूरत होती है लेकिन भाजपा का इसमें विश्वास नहीं है जबकि कांग्रेस की सेवा, समर्पण एवं त्याग की परम्परा रही है।
विज्ञापन
भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
सोनिया गांधी ने राज्य की भाजपा सरकार पर आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके 10 वर्षों के शासनकाल में कानून व्यवस्था बदहाल है। महिलाओं समेत सभी वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में राज्य में केवल चंद लोग मालामाल हुए जबकि आम आदमी परेशान रहा। भाजपा के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के विकास में बहुत पिछड़ जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में बच्चे कुपोषण के शिकार है।
प्रदेश में शिक्षा की व्यवस्था बदहाल है स्कूलों में शिक्षक नहीं है। सड़कें खस्ताहाल हैं और इसके बाद भी भाजपा के लोग किस मुंह से बड़ी-बड़ी बाते करते हैं और कांग्रेस पर अंगुली उठाते हैं।