फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sonia Gandhi attacks PM Modi over 'silence' on BJP scandals

'मन की बात' के चैंपियन मौन क्यों, सोनिया गांधी ने पूछा

Mon, 03 Aug 2015 01:29 PM IST
Updated Mon, 03 Aug 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi attacks PM Modi over 'silence' on BJP scandals

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी केवल अपनी मार्केटिंग में लगे हुए हैं और उन्होंने जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया। यह बातें उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कहीं। इस बैठक में यह भी फैसला हुआ कि कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के चैम्पियन हैं लेकिन भ्रष्टाचार के मुद्दों पर बात करने पर मौन व्रत धारण कर लेते हैं। मोदी पूर्व के यूपीए सरकार के कामों को नया कलेवर देकर अपने नाम से मीडिया में पेश कर रहे हैं। उन्हें सुर्खियां बटोरना पसंद है इसलिए वह खबरों का अच्छा प्रबंधन करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ही 'पहले इस्तीफा, बाद में चर्चा' के मुद्दे की शुरुआत की थी और सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी थी। अब जब उनके नेता भ्रष्टाचार के मुद्दों में फंसे हैं तो उन्हें भी पहले इस्तीफा देना चाहिए इसके बाद ही सदन की कार्यवाही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर मौन हैं मोदी

Sonia Gandhi attacks PM Modi over 'silence' on BJP scandals

गौरतलब है कि हंगामे की वजह से पिछले डेढ़ हफ्ते से लगातार सदन की कार्यवाही स्थगित हो रही है। कांग्रेस ने सदन में भी साफ कर दिया है कि जब तक ललितगेट मामले में सुषमा स्वराज और व्यापम घोटाले में घिरे शिवराज सिंह चौहान अपना इस्तीफा नहीं दे देते तब तक सदन में गतिरोध जारी रहेगा।

सोनिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता से जो वादे किए हैं वो उन्हें पूरा करने में नाकाम रहे हैं। बहुमत होने के कारण वह संसद में बिल पेश करने के बजाय अध्यादेश लाकर काम चला रहे हैं जो उनके घमंडी रवैये को दर्शाता है। उन्होंने पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने 2008 में हुए मुंबई हमलों के लिए देश के तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह का साथ देने के बजाय उन पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा कि आज जब उनके राज में आतंकी हमला हुआ है तो वो विपक्ष से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं। सोनिया गांधी के सख्त तेवरों से यह बात तो साफ हो गई है कि कांग्रेस किसी कीमत पर संसद की कार्यवाही नहीं चलने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed