फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonia gandhi among world top wealthy leaders before elizabeth

महारानी एलिजाबेथ, ओबामा से ज्यादा अमीर हैं सोनिया!

Mon, 02 Dec 2013 04:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 02 Dec 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
sonia gandhi among world top wealthy leaders before elizabeth

देश के नेताओं की अमीरी पर यूं तो कई कयास लगाए जाते हैं, लेकिन यहां मामला कांग्रेस सुप्रीमो और देश की सबसे ताकतवर महिला नेता सोनिया गांधी का है।

विज्ञापन


एक प्रतिष्ठित विदेशी पोर्टल ने सोनिया गांधी को अमीरी के मामले में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, ओमान के सुल्तान, मोनेको के राजकुमार, कुवैत के शेख और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी ऊपर रखा है।
विज्ञापन


हफपोस्ट वर्ल्ड का दावा है कि उसने उपलब्ध डाटा के आधार पर दुनिया के सबसे अमीर 20 नेताओं की सूची तैयार की है, जो मौजूदा रूप से सत्ता में हैं।

हफपोस्ट ने सोनिया गांधी की कुल संपत्ति 2 अरब डॉलर आंकी है, जबकि देश की जीडीपी प्रति व्यक्ति आय 1,500 डॉलर है। उन्हें 20 नेताओं की सूची में 12वां पायदान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ सोनिया से काफी नीचे हैं और उनकी संपत्ति 40 से 50 करोड़ डॉलर आंकी गई है। दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दुनिया के बीस सबसे रईस नेताओं में जगह नहीं बनाई है।


फेहरिस्त में सबसे ऊपर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं, जिनकी कुल संपदा 40 अरब डॉलर बताई गई है। उनके बाद थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुलयादेज का नंबर है, जिनकी जेब में 30 अरब डॉलर है।

रिपोर्ट में यह नहीं बताया किया है कि नेताओं की तुलना और मौद्रिक जानकारी तक कैसे पहुंचा गया है। नेताओं और राजनीतिक दलों पर फोकस करने वाले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स के मुताबिक सोनिया गांधी की कुल संपत्ति 1.38 करोड़ रुपए है। उनके पास देश में न तो कोई मकान और न ही कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed