{"_id":"595f038ec255788adb1818df7e6211b4","slug":"sonia-gandhi-allahabad-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द करना पड़ा सोनिया गांधी का इलाहाबाद दौरा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रद्द करना पड़ा सोनिया गांधी का इलाहाबाद दौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 11 Feb 2016 05:40 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 एवं 13 फरवरी को प्रस्तावित इलाहाबाद दौरा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया है। उन्हें इलाहाबाद स्थित स्वराज भवना आना था।
विज्ञापन
साथ ही मेले में जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। उनके आने से पहले एसपीजी की टीम यहां निरीक्षण करने आई और जिला प्रशासन के अफसरों से विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
बसंत पंचमी स्नान पर्व के कारण 12 एवं 13 फरवरी को इलाहाबाद में काफी भीड़ होगी और पूरे सुरक्षा तंत्र की नजर मेले पर होगी।
साथ ही शहर में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा। ऐसे में सोनिया गांधी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करा पाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो रहा था। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि सोनिया गांधी का प्रस्तावित इलाहाबाद दौरा रद्द हो गया है।
विज्ञापन