फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonia gandhi again raise question about insecurity of minority

सोनिया का पीएम पर निशाना, क्या मोदी देंगे जवाब?

Sun, 10 May 2015 07:52 AM IST
Updated Sun, 10 May 2015 07:52 AM IST
विज्ञापन
sonia gandhi again raise question about insecurity of minority

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक और हमला बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि आज विरोधियों की आवाज दबाई जा रही है जबकि अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


जाने माने पत्रकार स्वर्गीय विनोद मेहता को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में सोनिया ने कहा कि वर्तमान माहौल में जब विरोधियों को दबाया जा रहा हो, जब अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही हो, जब समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को खतरा हो और जब कट्टरता व रूढ़िवाद बिना किसी रोकटोक के हर तरफ पनप रहा हो, तो ऐसे में विनोद मेहता के काम बहुत याद आते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सोनिया पीएम मोदी पर चुनिंदा लोगों के लिए एक व्यक्ति द्वारा कुछ लोगों की सरकार चलाने का आरोप लगा चुकी हैं।

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में वह कभी पीछे नहीं रहे

sonia gandhi again raise question about insecurity of minority

मूल्यों को लेकर मेहता की सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए सोनिया ने कहा कि धार्मिक असहिष्णुता, सांप्रदायिक हिंसा और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में वह कभी पीछे नहीं रहे।

मेहता को संविधान के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष विचार के प्रखर समर्थक बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह हमेशा से सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहे।

स्वर्गीय मेहता के चर्चित कथन ‘राजनेता और पत्रकार कभी दोस्त नहीं हो सकते’ का जिक्र करते हुए सोनिया ने कहा कि आज वह होते तो देखते कितने राजनेता उन्हें अपना दोस्त मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed