{"_id":"dd3196e6-414e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sonia-crossed-a-number-of-road-blocks-tactfully-says-karuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया ने चतुराई से कई बाधाएं पार की हैं: करुणानिधि","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया ने चतुराई से कई बाधाएं पार की हैं: करुणानिधि
चेन्नई/एजेंसी
Updated Sat, 08 Dec 2012 09:19 PM IST
विज्ञापन
रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण समर्थन देने के बाद डीएमके ने शनिवार को यूपीए के साथ अपने संबंधों को और मजबूती देने की बात कही।
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए कहा है कि धर्मनिरपेक्ष और स्थायी सरकार के लिए देश उनकी ओर देख रहा है।
सोनिया के 67वें जन्मदिन से एक दिन पूर्व उन्हें बधाई देते हुए करुणानिधि ने कहा है कि यूपीए अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने चतुराई से कई बाधाएं पार की हैं।
उनकी राह में कई रुकावटें आईं लेकिन उन्होंने सबका सफलतापूर्वक सामना किया। करुणानिधि ने कहा है कि अगर कुछ परेशानियों को छोड़ दिया जाए तो यूपीए सरकार की अब तक की उपलब्धियां काफी प्रभावशाली हैं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी को भेजे बधाई संदेश में करुणानिधि ने कहा है कि आप गरीब व मध्यवर्गीय जनता के जीवन को सुधारने और उनके कल्याण के लिए काम कर रही हैं और जनता इस बात को निश्चित तौर पर महसूस करती है।
विज्ञापन
इस बीच, डीएमके संसदीय दल के नेता टीआर बालू के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में सोनिया गांधी से मिला और उन्हें फूलों का गुलदस्ता सौंपकर जन्मदिन की बधाई दी।