फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sonia attacks on modi government.

सोनिया का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Tue, 12 Aug 2014 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Aug 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
sonia attacks on modi government.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं।

विज्ञापन


पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सोनिया के कहा कि जब से मोदी सरकार आई है साम्प्रदायिक हिंसा में इजाफा हुआ है।

सोनिया गांधी ने कहा, "मोदी सरकार के छोटे से कार्यकाल में सांप्रदायिक हिंसा की कम-से-कम 600 मामले सामने आए हैं।" उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हमें आश्चर्य हो रहा है कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद अचानक ये सब क्यों हो रहा है।
विज्ञापन


सोनिया उत्तर प्रदेश में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नई सरकार के सत्ता में आने के 11 हफ्तों के भीतर उत्तर भारत में साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के बाद सोनिया ने उठाए सवाल

sonia attacks on modi government.

सोनिया गांधी यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि यूपीए-1 और यूपीए-2 के दौरान इस तरह की साम्प्रदायिक हिंसा नहीं हुई। हमारा मानना है कि जाति के आधार पर लोगों के बांटने के लिए जानबूझकर घटनाएं पैदा की जा रही है।

इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने को कहा है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ लड़ने के लिए हमें एकजुट होना होगा।

आपको बता दें इससे पहले राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed