फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sonia and Rahul adopted the village in amethi.

मोदी का 'सपना' पूरा करेंगे राहुल और सोनिया

Sat, 15 Nov 2014 12:05 PM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
Sonia and Rahul adopted the village in amethi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लॉन्च सांसद आदर्श ग्राम योजना में अब उनकी धुर राजनीतिक विरोधी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी भागीदारी लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सोनिया-राहुल के करीबी और राज्यसभा सदस्य कैप्टन सतीश शर्मा भी गांव गोद लेंगे। सोनिया ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के उड़वा तो राहुल ने अमेठी के जगदीशपुर गांव को गोद लेने का फैसला किया है। सतीश शर्मा ने जिले के ही लालगंज तहसील के सरेनी ग्राम सभा को चुना है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की लाख अपील के बावजूद सांसदों के इस योजना में रुचि नहीं लेने को लेकर सवाल उठ रहे थे। सोनिया और राहुल को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था कि कि उन्होंने गांवों में विकास को गति देने वाली इस योजना में भागीदारी करने से इनकार कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने गांव गोद लेने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी के उड़वा और जगदीशपुर गांव के दिन फिरेंगे

Sonia and Rahul adopted the village in amethi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते ही अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के जयापुर गांव को लिया था। कांग्रेस ने पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पहले से ज्यादा कड़ा रुख अपना लिया है।

खुद सोनिया और राहुल ने एक दिन पहले ही उन पर देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया। राहुल ने यहां तक कहा कि एक तरफ झाड़ू तो दूसरी तरफ जहर फैलाया जा रहा है।

पार्टी ने अभी हाल में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से भी दूरी बनाई थी। साथ ही पंडित नेहरू की 125वीं जयंती समारोह में दुनिया भर के नेताओं को बुलाया लेकिन प्रधानमंत्री को आमंत्रित नहीं किया था।

इन घटनाक्रमों के बाद माना जा रहा था कि सोनिया और राहुल सांसद ग्राम योजना में भागीदारी करने से परहेज करेंगे। लेकिन शुक्रवार को दोनों ने गांव चुनकर अपने अलोचकों को अंगुली उठाने का मौका नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed