{"_id":"0a882dc2-3f6e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sonia-and-manmohan-among-world-s-most-powerful-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों में सोनिया, मनमोहन ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों में सोनिया, मनमोहन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Dec 2012 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटेल में एफडीआई पर लोकसभा में हुई बहस में जीत से गदगद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इस खुशी में फोर्ब्स मैगजीन ने भी इजाफा कर दिया है।
दोनों भारतीय नेताओं को मैगजीन ने अपनी दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में शुमार किया है। फोर्ब्स ने देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल की मुखिया गांधी को 12वें स्थान पर रखा है जबकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री इस लिस्ट में 19वें स्थान पर काबिज हैं।
फोर्ब्स की इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शीर्ष स्थान पर हैं। यह लिस्ट मैगजीन के 24 दिसंबर के अंक में प्रकाशित होनी है।
हर साल फोर्ब्स दुनिया भर में संपत्ति से लेकर वैश्विक असर रखने वाले लोगों को अपनी लिस्ट में शामिल करता है। इस बार फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट में 71 लोगों को शामिल किया है।
विज्ञापन
इस लिस्ट में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (2), रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (3), सऊदी अरब के किंग अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज अल सौद (7), ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन (10) भी शामिल हैं।
माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। मैगजीन के एक्जीक्यूटिव एडिटर माइकल का कहना है कि इस साल की लिस्ट दुनिया के दो ताकतवर देशों में हो रहे बदलाव को प्रदर्शित करता है।
पिछले साल तीसरे स्थान पर रहने वाले चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ शीर्ष 10 से गायब हो गए जबकि चीन के भावी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 9वें आ गए हैं।
इस बार इस लिस्ट से अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी गायब हो गई हैं। इस लिस्ट में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकेरबर्ग (26वें) सबसे युवा 28 साल और 81 वर्षीय रुपर्ट मर्डोक (26वें) सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं।