फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Soni fails to break new record on dance.

वाराणसी: टूटा सपना, विश्व रिकॉर्ड से चूकीं सोनी

Wed, 18 Nov 2015 09:04 AM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 09:04 AM IST
विज्ञापन
Soni fails to break new record on dance.

विश्व कीर्तिमान बनाने के महाभियान में जुटीं काशी की कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया की मंगलवार की रात 12:18 बजे मंच पर नृत्य के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


इसके बाद रात सवा दो बजे तक तबीयत में सुधार न होने के चलते सोनी मंच पर वापस नहीं आ सकी और उसके बाद आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड बनाने का अभियान थमने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


सोनी अब तक 87 घंटे नृत्य कर चुकी थी। नए विश्व कीर्तिमान के लिए उसे 124 घंटे तक नृत्य करना था।

आर्य महिला पीजी कॉलेज के सभागार में मौजूद हजारों प्रशंसकों में तब अचानक मायूसी छा गई जब आधी रात के बाद मंच पर नृत्य करते हुए सोनी की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात सवा दो बजे अभियान थमने की आधिकारिक घोषणा

Soni fails to break new record on dance.

मौके पर मौजूद चिकित्सकीय टीम की निगरानी में सोनी को मंच से सटे कमरे में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।

नियमानुसार हर चार घंटे पर मिलने वाले 20 मिनट के ब्रेक की समयावधि में से सोनी ने 95 मिनट बचाए थे। इस रिजर्व टाइम का इस्तेमाल उन्होंने आराम के लिए किया लेकिन रात दो बजे तक मंच पर वह वापस नहीं आ पाईं।

इसके बाद हर चार घंटे पर मिलने वाले 20 मिनट के ब्रेक के समय को एडवांस में देने के लिए इस दौरान गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों से बातचीत की गई। उसके बाद सभागार में आधिकारिक रूप से सोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के थमने की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed