कालेधन पर भाजपा सांसद ने दिया विवादित बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर जहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद सरकार की उपलब्धियां गिनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में भाजपा सांसद कर्नल सोनाराम ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे विवाद खड़ा हो गया है।
उनका ये बयान काले धन को लेकर आया। जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले एक साल में करीब एक लाख करोड़ का काला धन लेकर आयी है। हालांकि सरकार यह बात अभी किसी को बता नहीं रही है।
कर्नल सोनाराम यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि मेरे पास आंकड़ें हैं, जिसके बारे में आने वाले वक्त में जनता को पता चल जाएगा। विपक्ष को जैसे ही इस बयान के बारे में पता चला उन्हें एक बार फिर से काले धन के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने का मौका मिल गया।
कालेधन के मुद्दे पर दिया बयान
कर्नल सोनाराम राजस्थान के बाड़मेर से भाजपा सांसद हैं। मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर एक कार्यक्रम में शिरकत के लिए वो बाड़मेर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ शुरू की। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कालेधन के मुद्दे पर ये बयान दे दिया।
इस बयान पर विवाद अभी गहराया ही था कि एक बच्ची की मौत को लेकर पूछे गए सवाल पर कर्नल सोनाराम ने विवादित बयान दे दिया। दरअसल, करीब एक महीने पहले उनके संसदीय क्षेत्र में पानी की टंकी ढहने से एक बच्ची की मौत हो गई थी। इस बारे में कर्नल सोनाराम से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी मौतें तो रोज होती रहती हैं।
हालांकि जल्दी उन्हें अपनी गलती की अहसास हो गया। उन्होंने तुरंत इस पर सफाई देते हुए बयान से मुकरते दिखाई दिए।