फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sonal mansingh defended Narendra Modi, says Karmayogi

मोदी के बचाव में उतरीं सोनल मानसिंह, बताया कर्मयोगी

Mon, 02 Nov 2015 12:27 AM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sonal mansingh defended Narendra Modi, says Karmayogi

प्रबुद्ध वर्ग और साहित्यकारों की ओर से लगातार हमले झेल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोनल मान सिंह का समर्थन मिला है। ओडिसी नृत्यांगना एवं पद्म विभूषण से सम्मानित सोनल मान सिंह ने पीएम मोदी को कर्मयोगी करार दिया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे भी लोग मोदीवादी कहेंगे। मगर पीएम मोदी वाकई में कर्मयोगी हैं।

विज्ञापन


सोनल ने कहा कि मोदी जनता के हित के लिए 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। अभिव्यक्ति की आजादी को खतरा बताकर सम्मान लौटाने वाले लोगों से उन्होंने कहा है कि वे ऐसा कर गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी कहीं अपनी बात रखने में कोई नहीं रोक रहा है। सम्मान लौटा रहे लोगों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी बताए कि उन्हें कहीं बात रखने से रोका गया हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखलाक (दादरी) और कलबुर्गी सरीखे महज दो मामलों को उछालकर बाकी की अनदेखी हो रही है। हर मामले को मोदी से जोड़कर देखना एक स्टाइल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरपुर में हुई हत्या का जिक्र

Sonal mansingh defended Narendra Modi, says Karmayogi

उन्होंने कहा कि वे किसी भी हत्या या मौत को जायज नहीं ठहरा रही हैं। लेकिन एक-दो मामलों को उछालकर सम्मान वापस करने वालों का यह फैसला उचित नहीं है।

बदरपुर की घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बाकी घटनाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली के बदरपुर में ही एक 23 वर्षीय हिंदू युवती को अल्पसंख्यक लड़कों ने चाकू से गोद-गोदकर मार डाला।

उन्होंने कहा कि यदि मैं इन्हें मुस्लिम कहूं तो मेरे ऊपर ईंटें पडे़ंगी। लेकिन इस घटना की कोई चर्चा क्यों नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि माहौल में कोई खराबी नहीं है। समाज में सब सामान्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed