फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Baghpat Murder Case - Son murdered his father in baghpat

बाप की हत्या कर थाने में बोला, 'अब प्रेमिका का नंबर'

Tue, 07 Oct 2014 01:31 PM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Murder Case - Son murdered his father in baghpat

यूपी के बागपत में रविवार दोपहर पिता की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या करने के आरोपी गुल सनव्वर ने सोमवार को खुद कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन


उसने सिरफिरे आशिक की तरह पुलिस के सामने धमकी दी कि अगर उसकी प्रेमिका की कहीं और शादी की गई तो वह उसे भी मौत के घाट उतार देगा। आरोपी ने कहा कि उसने पिता प्रेम विवाह के लिए राजी नहीं थे इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


गुल सनव्वर ने थाने में ही मीडिया को बताया कि उसका अपनी रिश्तेदारी में ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती उसके साथ शादी करने के लिए तैयार है। लेकिन उसके पिता नूर मोहम्मद राजी नहीं थे। प्रेमिका ने कहा था कि अगर जल्द ही दोनों ने शादी नहीं की तो उसकी डोली किसी और के घर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुल सनव्वर ने बताया कि उसने यही बात पिता को बताई तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। इसी से गुस्से में आकर उसने पिता की गर्दन कुल्हाड़ी मारकर अलग कर दी।

बाप को कुल्हाड़ी से काटा

Baghpat Murder Case - Son murdered his father in baghpat

गौरतलब है कि बागपत शहर के मोहल्ला केतीपुरा में रविवार को गुल सनव्वर ने सारी हदें पार कर दी। गुल सनव्वर खून का रिश्ता भूल गया और अपने पिता नूर मोहम्मद का खून कर डाला। कुल्हाड़ी से सोते हुए पिता की एक झटके में गर्दन काट दी।

नूर मोहम्मद (45) ऊंट बोगी चलाकर परिवार को गुजारा करता था। मृतक के चार बेटे और पांच बेटियां हैं। हत्यारोपी बेटा गुल सनव्वर (20) दूसरे नंबर का है। वह अवारा किस्म का बताया गया। सही रास्ते पर लाने के लिए नूर मोहम्मद ने रविवार सुबह गुल सनव्वर को काफी देर समझाया।

बाप-बेटे में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नूर मोहम्मद ने सन्नवर को थप्पड़ मार दिया। वह गुस्से में चुपचाप चला गया। परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे सनव्वर और उसका बड़ा भाई नानू एक कमरे में लेटे थे।

नूर मोहम्मद बाहर चारपाई पर सोया था। सनव्वर चुपके से उठा और घर में कुल्हाड़ी उठाकर सो रहे पिता की गर्दन पर वार कर दिया। मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed