'मां के चरित्र पर शक था, इसलिए उसे मार डाला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन बेचने से रोकने पर नकुड़ के खजूर हेड़ी गांव में बेटे ने शनिवार की रात में अपनी मां को गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फंदपुरी पुलिस चौकी पहुंचा और अपना जुर्म कबूल किया। थाने में बोला मां के चरित्र पर शक था, इसलिए मार डाला।
उधर, पिता ने तहरीर में बताया अपने हिस्से की आठ बीघा जमीन बेचने के लिए वह मां से लड़ता था। शनिवार को इसी बात पर झगड़ा हुआ और उसने गला दबाकर हत्या कर दी।
फंदपुरी चौकी के गांव खजूर हेड़ी निवासी 22 वर्षीय अमित उर्फ पुजारी पुत्र राजबीर का शनिवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे अपनी मां पुष्पा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि अमित ने अपने घर की छत पर बने कमरे में पहले तो अपनी मां की पिटाई की। बाद में गला दबा कर हत्या कर दी।
शोर सुनकर जैसे ही नीचे से मृतका के पति राजबीर और सास ने ऊपर पहुंचे तो पुष्पा बेसुध पड़ी थी। राजबीर ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और गांव से चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया।
नहीं था आरोपी के चेहरे पर अफसोस
चिकित्सक की बात सुनकर आरोपी घर से भाग गया। बाद में वह फंदपुरी पुलिस चौकी पहुंचा और अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी मां के चरित्र पर शक होने पर हत्या करने की बात स्वीकारी है। उधर, आरोपी के पिता राजबीर ने दी तहरीर में कहा अमित अपने हिस्से की करीब आठ बीघा जमीन को बेचना चाहता था। इसको लेकर मां-बेटे में अक्सर झगड़ा होता रहता था।
शनिवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद अमित ने पुष्पा की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
हत्यारोपी अमित को अपनी मां पुष्पा की हत्या पर जरा सा भी अफसोस नहीं है। अमित ने पूछताछ में बताया उसे अपनी मां के चरित्र के कारण रोजाना शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी। गत वर्ष बहन की शादी के बाद उसने मां को कई बार समझाया, वह नहीं मानी, इसके बाद उसे यह कदम उठाना पड़ा।