फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   son killed his grand mother and injured his father

पिता पर अवैध संबंधों का शक था, जान दादी की ले ली

Fri, 17 Apr 2015 01:07 AM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
son killed his grand mother and injured his father

कस्बे के मोहल्ला पछौआ में बुधवार की रात एक किशोर ने विक्षिप्त अवस्था में परिवार को लोगों पर हमला कर दिया। हमले में चाकू लगने से दादी की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल पिता, छोटे भाई और फूफा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी किशोर ने चाकू के साथ थाने में सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि किशोर को पिता पर अवैध संबंधों का शक था। मामले में फूफा की तरफ से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला पछौआ में रहने वाले 45 वर्षीय गजेंद्र सक्सेना अपने परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने पांच दिसंबर 2014 को अपने 17 वर्षीय बेटे अतुल की शादी फरीदपुर (बरेली) की सिमरन से की थी। सिमरन के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात उसके ससुर गजेंद्र सक्सेना और सास सुमन छत पर सोए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति अतुल कमरे में सोया हुआ था। वह बरामदे में ननद यशी के साथ और ददिया सास 65 वर्षीय राममूर्ति, देवर हनी के साथ सोई हुई थीं, तभी अचानक कमरे में अतुल ने चिल्लाना शुरू कर दिया। अतुल की आवाज सुनकर गजेंद्र और सुमन नीचे आ गए। गजेंद्र ने अतुल के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी।

घटना को अंजाम देने के बाद चाकू के साथ किया सरेंडर

son killed his grand mother and injured his father

अतुल कमरे के अंदर से अपने पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। काफी देर तक जब अतुल शांत नहीं हुआ तो गजेंद्र ने पड़ोस में रहने वाले अपने बहनोई सुशील सक्सेना को बुला लिया। सुशील के साथ उनकी पत्नी उमा भी आ गईं।

जब काफी देर तक अतुल शांत नहीं हुआ तो गजेंद्र ने दरवाजा खोलकर उसे घर के बाहर जाने को कह दिया। कमरे से बाहर निकले अतुल के हाथ में एक बड़ा चाकू था। अतुल ने अपने पिता गजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने आईं दादी राममूर्ति पर अतुल ने चाकू से वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बचाने के प्रयास में अतुल के फूफा सुशील और छोटा भाई हरीश भी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अतुल ने चाकू के साथ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि किशोर को अपने पिता पर अवैध संबंधों का शक था। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed