फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Somnath Chatterjee says about emergency

सोमनाथ चटर्जी ने भी जताया आपातकाल का खतरा

Fri, 19 Jun 2015 08:03 AM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 08:03 AM IST
विज्ञापन
Somnath Chatterjee says about emergency

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के बाद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने भी आपातकाल की संभावना जताई है। आडवाणी के बाद सोमनाथ चटर्जी का भी आया बयान भाजपा के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी के बाद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने भी आपातकाल की बात से इंकार नहीं किया है। लालकृष्ण आडवाण्ी की बात का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि आज राजनीति की स्थिति को देखते हुए किसी भी बात से इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आज राजनीति में द्वेष और बदले की भावना बढ़ गई है। इस लिहाज से आपातकाल के डर से इंकार नहीं किया जा सकता। राजनीति में द्वेष और गलत भावनाएं भारतीय कानून और संविधान को खतरे में डाल सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से आम लोगों के अधिकारों के हनन की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी जो बिल्कुल सही नहीं है। यह सिर्फ देश नहीं राज्य में भी हो सकता है। इससे आपातकाल लगने की संभावनाएं बढ़ जाएगी जो भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आडवाणी भी कह चुके हैं आपातकाल लगने की बात

Somnath Chatterjee says about emergency

इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी आपातकाल लगने की संभावनाओं पर बयान दे चुके है। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वर्ष 1975-77 के बाद ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है जिससे इस भरोसे में मैं रह सकूं कि नागरिक अधिकारों को फिर से दबाने या खत्म करने का प्रयास नहीं किया जाएगा।

आडवाणी ने साफ किया कि यह आसान काम नहीं है। पर यह नहीं कहा जा सकता कि देश में फिर से आपातकाल नहीं लगेगा या नागरिक अधिकारों में फिर से काट-छांट नहीं की जाएंगी। आज के दौर में भी देश के भीतर मिला हुआ संवैधानिक संरक्षण काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि भारतीय राजनीति नेतृत्व में अभी भी परिपक्वता की कमी है। पर इसमें कमियों के कारण विश्वास नहीं होता कि आपातकाल के हालात फिर से पैदा नहीं होंगे।

लालकृष्‍ण आडवाणी के इस इंटरव्यू पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया था कि आडवाणी जी सही कह रहे हैं आपातकाल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्या दिल्‍ली में आपातकाल लगाने का प्रयोग किया जा रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed