फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   somnath chatterjee may be the prime ministerial candidate of third front

कांग्रेस-भाजपा के बीच अगर तीसरे मोर्चे ने मारी बाजी, तो ये बनेंगे PM!

Wed, 07 May 2014 09:34 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
somnath chatterjee may be the prime ministerial candidate of third front

राहुल गांधी द्वारा किसी को भी कांग्रेस का समर्थन न देने का ऐलान, प्रियंका गांधी का कहना कि किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा और भाकपा नेता एबी वर्धन का बयान कि मोदी को रोकने के लिए वाम मोर्चे को ममता बनर्जी के साथ जाने से भी कोई परहेज नहीं होगा, से संकेत मिलते हैं कि पर्दे के पीछे लोकसभा चुनाव के बाद की खिचड़ी पकनी शुरु हो गई है।

विज्ञापन


राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और तीसरे मोर्चे के संभावित घटक दलों के बीच अनौपचारिक संवाद शुरु हो गया है और ऐसे नाम की तलाश भी शुरु हो गई है जो भाजपा और नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री पद के लिए सबको मंजूर हो।
विज्ञापन

सोमनाथ चटर्जी के नाम पर हो सकती है सहमति

somnath chatterjee may be the prime ministerial candidate of third front

इस कवायद में लगे राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अगर क्षेत्रीय दलों की सरकार कांग्रेस के समर्थन से बनती है तो पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के नाम पर सहमति हो सकती है।

चटर्जी के नाम पर लालू, नीतीश, शरद यादव, मुलायम, मायावती, जयललिता, करुणानिधि, ममता, वाम मोर्चा, शरद पवार, नवीन पटनायक सब तैयार हो सकते हैं।

एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना नहीं

somnath chatterjee may be the prime ministerial candidate of third front

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक हालांकि अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि सोमनाथ चटर्जी के नाम पर चर्चा शुरु हो गई है, लेकिन कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर यह विचार शुरु हो गया है कि जिस तरह यूपीए सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी रुझान है, उससे कांग्रेस की सीटें निश्चित रूप से घटेंगी।

लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, प.बंगाल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडु, असम, पंजाब, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, केरल की राजनीतिक स्थिति देखते हुए भाजपा और एनडीए को भी पूरा बहुमत मिलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

मोदी को रोकने के लिए बनेगा मोर्चा

somnath chatterjee may be the prime ministerial candidate of third front

ऐसे में नरेंद्र मोदी और भाजपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए यूपीए के घटक दलों और अन्य क्षेत्रीय दलों का मोर्चा बनाना पड़ सकता है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक मौजूदा माहौल में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना न के बराबर है। अगर कांग्रेस की सीटें सवा सौ के नीचे पहुंच गईं तो कांग्रेस तीसरे मोर्चे की सरकार बनवाने के लिए किसी एक सर्वमान्य नेता के नाम पर सहमति बनवाएगी। कांग्रेस नेता का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में कौन प्रधानमंत्री बने, इसके दो ही मापदंड होंगे।

मुलायम, ममता पर सहमति संभव नहीं

somnath chatterjee may be the prime ministerial candidate of third front

पहला जिसके पास सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें हों, दूसरा जिसके नाम पर सब सहमत हों। इस दौड़ में मुलायम सिंह यादव, जयललिता, ममता बनर्जी, मायावती के नाम लिए जा सकते हैं। लेकिन इनमें एक दूसरे को कोई मानेगा, इसमें संदेह है।

दूसरा रास्ता साफ सुथरी छवि वाले सर्वमान्य नेता पर रजामंदी करवाने का है। मौजूदा गैर भाजपा राजनीति में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बाद सोमनाथ चटर्जी ऐसे नेता हैं जिनके नाम पर कोई विवाद नहीं है और शायद ही किसी को एतराज हो। 

वाम दलों को भी मंजूर होगा ये नाम

somnath chatterjee may be the prime ministerial candidate of third front

2004 में आम सहमति से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए और कानून व संविधान के जानकार सोमनाथ चटर्जी को लंबा संसदीय अनुभव है। माकपा से अलग होने के बाद उनकी हर दल में इज्जत और स्वीकार्यता पहले से ज्यादा है।

धर्मनिरपेक्ष छवि के साथ सोमनाथ के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत सपा नेता मुलायम सिंह यादव, बसपा नेता मायावती, राजद नेता लालू प्रसाद यादव, तृणमूल नेता ममता बनर्जी, डीएमके नेता एम.करुणानिधि, एआईडीएमके नेता जयललिता, जद(यू) नेता नीतीश कुमार, शरद यादव, एनसीपी नेता शरद पवार, बीजद नेता नवीन पटनायक समेत सभी क्षेत्रीय दलों के नेताओं से अच्छे रिश्ते हैं।

वाम दलों के लिए भी अपने पुराने कामरेड को नामंजूर करना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed