फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   some tmc leaders may join bjp west bengal.

TMC के कई सांसद, विधायक BJP में हो सकते हैं शामिल

Mon, 19 Jan 2015 01:42 PM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 19 Jan 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
some tmc leaders may join bjp west bengal.

ममता बनर्जी सरकार के मंत्री मंजुल कृष्ण ठाकुर को अपने पाले में खींचने के बाद भाजपा अब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की बर्दवान में प्रस्तावित सभा से पहले तृणमूल कांग्रेस पर दबाव बढ़ाने में जुटी है।

विज्ञापन


पार्टी का दावा है कि ठाकुर की तर्ज पर तृणमूल के कई और सांसद व विधायक भाजपा के पाले में आने के लिए उतावले हैं। मंगलवार को बर्दवान के खागड़ागढ़ में शाह की सभा के दौरान ऐसे कई नामों का एलान होने की संभावना है।
विज्ञापन


फिलहाल तृणमूल कांग्रेस बुरे दौर से गुज रही है। पार्टी के सांसद और दूसरे कई नेता अक्सर पार्टी लाइन के खिलाफ बोलने लगते हैं। शारदा घोटाले की जांच और इसमें उसके नेताओं की गिरफ्तारी ने पार्टी के लिए असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ममता के भतीजे को भी चोर कहा जाएगा?

some tmc leaders may join bjp west bengal.

शुक्रवार को ममता ने पार्टी की एक बैठक में कहा कि अब तो उनके भतीजे अभिषेक को भी चोर कहा जाएगा। ममता की इस टिप्पणी से भाजपा को नया हथियार मिल गया है।

इससे पहले ममता ने जिन-जिन नेताओं को क्लीन चिट दी थी उनमें से ज्यादातर लोग सलाखों के पीछे हैं। पार्टी महासचिव मुकुल राय को भी इसी सप्ताह सीबीआई के सामने पेश होना है। ऐसे में उन पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

पार्टी नेताओं में भाजपा के प्रति बढ़ते आकर्षण ने तृणमूल के शीर्ष नेतृत्व की नींद चुरा ली है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को दावा किया था कि तृणमूल के कई विधायक व सांसद पार्टी में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। वैसे, ममता खुद भी समझ गई हैं कि अब उनकी पार्टी में टूट तय है।

इसलिए शुक्रवार को निगम चुनावों के मुद्दे पर आयोजित पार्टी की एक बैठक में उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। उनके लिए दरवाजे खुले हैं।

शारदा घोटाले से भी तृणमूल पर बन रहा है दबाव

some tmc leaders may join bjp west bengal.

उधर, शारदा घोटाले के मुद्दे पर भाजपा तृणमूल पर दबाव बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही है। इसके अलावा पार्टी ने तृणमूल पर राज्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है।

इसलिए अमित शाह की सभा के लिए उसी इलाके को चुना गया है, जहां पिछले साल अक्तूबर में विस्फोट हुआ था। शाह की सभा के आयोजन के मुद्दे पर बर्दवान में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed