{"_id":"a1fa34bfb8e53ff5134bd93c44e93b42","slug":"some-interesting-facts-about-mars","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आप मंगल को अच्छे से जानते हैं?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
क्या आप मंगल को अच्छे से जानते हैं?
Updated Tue, 05 Nov 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल के बारे में आपने अक्सर पढ़ा होगा। मंगल पर जीवन की मौजूदगी से भी आगे बहुत सी बातें हैं जो जानना दिलचस्प हो सकता है।
विज्ञापन
पढ़िए ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें जो शायद आप न जानते हों।
1. मंगल को लाल ग्रह कहते हैं क्योंकि मंगल की मिट्टी के लौह खनिज में जंग लगने की वजह से वातावरण और मिट्टी लाल दिखती है।
2. मंगल के दो चंद्रमा हैं। इनके नाम फोबोस और डेमोस हैं। फोबोस डेमोस से थोड़ा बड़ा है। फोबोस मंगल की सतह से सिर्फ 6 हजार किलोमीटर ऊपर परिक्रमा करता है।
पढ़ें: मंगल मिशन का पहला पड़ाव कामयाब, आगे बढ़ा यान
3. फोबोस धीरे-धीरे मंगल की ओर झुक रहा है, हर सौ साल में ये मंगल की ओर 1।8 मीटर झुक जाता है। अनुमान है कि 5 करोड़ साल में फोबोस या तो मंगल से टकरा जाएगा या फिर टूट जाएगा और मंगल के चारों ओर एक रिंग बना लेगा।
विज्ञापन
फोबोस पर गुरुत्वाकर्षण धरती के गुरुत्वाकर्षण का एक हजारवां हिस्सा है। इसे कुछ यूं समझा जाए कि धरती पर अगर किसी व्यक्ति का वजन 68 किलोग्राम है तो उसका वजन फोबोस पर सिर्फ 68 ग्राम होगा।
विज्ञापन
4. अगर ये माना जाए कि सूरज एक दरवाजे जितना बड़ा है तो धरती एक सिक्के की तरह होगी और मंगल एक एस्पिरीन टैबलेट की तरह होगा।
5. मंगल का एक दिन 24 घंटे से थोड़े ज्यादा का होता है। मंगल सूरज की एक परिक्रमा धरती के 687 दिन में करता है। यानी मंगल का एक साल धरती के 23 महीने के बराबर होगा।
पढ़ें: 450 करोड़ के मिशन मंगल से जुड़ी 10 हैरत भरी बातें
6. मंगल और धरती करीब दो साल में एक दूसरे के सबसे करीब होते हैं, दोनों के बीच की दूरी तब सिर्फ 5 करोड़ 60 लाख किलोमीटर होती है।
7. मंगल पर पानी बर्फ के रूप में ध्रुवों पर मिलता है और ये कल्पना की जाती है कि नमकीन पानी भी है जो मंगल के दूसरे इलाकों में बहता है।
8. वैज्ञानिक मानते हैं कि मंगल पर करीब साढ़े तीन अरब साल पहले भयंकर बाढ़ आई थी। हालांकि ये कोई नहीं जानता कि ये पानी कहां से आया था, कितने समय तक रहा और कहां चला गया।
9. मंगल पर तापमान बहुत ज्यादा भी हो सकता है और बहुत कम भी।
10. मंगल एक रेगिस्तान की तरह है, इसलिए अगर कोई मंगल पर जाना चाहे तो उसे बहुत ज्यादा पानी लेकर जाना होगा।
11. मंगल पर ज्वालामुखी बहुत बड़े हैं, बहुत पुराने हैं और समझा जाता है कि निष्क्रिय हैं। मंगल पर जो खाई है वो धरती की सबसे बड़ी खाई से भी बहुत बड़ी है।
12. मंगल का गुरुत्वाकर्षण धरती के गुरुत्वाकर्षण का एक तिहाई है। इसका मतलब ये है कि मंगल पर कोई चट्टान अगर गिरे तो वो धरती के मुकाबले बहुत धीमी रफ्तार से गिरेगी।
किसी व्यक्ति का वजन अगर धरती पर 100 पौंड हो तो कम गुरुत्वाकर्षण की वजह से मंगल पर उसका वज़न सिर्फ 37 पौंड होगा।
13. मंगल की सतह पर धूल भरे तूफान उठते रहते हैं, कभी-कभी ये तूफान पूरे मंगल को ढक लेते हैं।
14. मंगल पर वातावरण का दबाव धरती की तुलना में बेहद कम है इसलिए वहां जीवन बहुत मुश्किल है।
(स्रोत: नासा)