फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Soldier died during training of parajumping

पैराजंपिंग अभ्यास के दौरान ITBP जवान की मौत

Wed, 18 Nov 2015 06:17 AM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 06:17 AM IST
विज्ञापन
Soldier died during training of parajumping

पैराजंपिंग प्रशिक्षण के दौरान हजारों फीट ऊंचाई से छलांग के बाद पैराशूट नहीं खुलने से सोमवार देर रात आईटीबीपी जवान की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सेना को सौंप दिया।

विज्ञापन


यूपी हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी के कई किलोमीटर तक फैले रेतीले मैदान पर सेना के जवान अक्सर प्रशिक्षण लेते हैं। सोमवार देर रात वायुसेना के जहाज से जवान हजारों फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर पैराशूट के सहारे अंधेरे में जमीन पर सुरक्षित उतरने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।
विज्ञापन


हवाई जहाज से जंप लगाने के बाद लेह निवासी करमा शिरिंग फुनसोक (22) का पैराशूट नहीं खुल पाया जिससे वह हजारों फीट की ऊंचाई से सीधा मैदान पर आ गिरा। हादसा होते ही साथी जवान करमा शिरिंग को उठाकर समीप ही खड़ी एंबुलेंस में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा

Soldier died during training of parajumping

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम कराने के पश्चात शव सेना को सौंप दिया। करमा शिरिंग फुनसोक सेना की किसी यूनिट से पैराजंपिंग का प्रशिक्षण लेने आया था। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय सैन्य प्रशासन ने इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है।

थाने पहुंचे आर्मी के जवानों से जब घटना के विषय में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मालूम हो कि करीब चार वर्ष पूर्व भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था जिसमें जहाज से जंप करने के बाद पैराशूट नहीं खुलने के कारण एक जवान की मौत हो गयी थी। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव सेना को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed