फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sold my kidney and give five lakh rupee to inspector

'एसपी साहब! मेरी किडनी बेचो, दरोगा को पांच लाख रुपए दे दो'

Sat, 09 Jan 2016 08:13 AM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 08:13 AM IST
विज्ञापन
sold my kidney and give five lakh rupee to inspector

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एसपी दफ्तर में शुक्रवार को सुबह फरियाद लेकर पहुंची एक वृद्ध महिला के हाथों में लिखी पट्टिका देखकर हर कोई हैरान रह गया। पट्टिका पर लिखा था ‘एसपी साहब, मेरी किडनी बेचो, दरोगा साधूशरण यादव को पांच लाख दो’। यह माजरा देखने तमाम लोग इकट्ठा हो गए। एसपी अखिलेश चौरसिया भी हतप्रभ रह गए।

विज्ञापन


उन्होंने वृद्धा की पूरी बात सुनीं और मामले की विवेचना आरोपी दरोगा साधूशरण यादव से हटा दी। अब विवेचना दूसरे दरोगा को दी जाएगी। धौरहरा की ग्राम पंचायत तुलसीरामपुरवा के मजरा गांव डिहुआकलां निवासी 80 वर्षीय देवी ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि गांव के ही बलराम शुक्ला की 09 जून 2015 को गोली मार दी गई थी। 11 जून को ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में छह लोग आरोपी हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद सिर्फ रुपयों के चक्कर में हल्का दरोगा साधूशरण यादव और तत्कालीन कोतवाल विजय प्रताप यादव ने हत्या जैसे गंभीर अपराध में फंसाकर संदीप शुक्ला, रविंद्र शुक्ला, उमेश शुक्ला और अमभन शुक्ला को बलराम शुक्ला की हत्या के जुर्म में विधि विरुद्ध जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'महिला के पुत्र हत्या के मामले में वांछित'

sold my kidney and give five lakh rupee to inspector

दरोगा साधूशरण यादव अब उसके आरोपी पुत्रों मुकेश और महेश को बचाने के लिए लगातार पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं साधूशरण यादव और कोतवाल धौरहरा रंजीत सिंह यादव उसके निर्दोष पुत्रों महेश शुक्ला और मुकेश शुक्ला को 82 सीआरपीसी जारी करवाकर न्यायालय से उक्त तथ्यों को छिपाकर कुर्की करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

महिला ने एसपी को बताया है कि उसके पास पांच लाख रुपये नहीं है जिससे वह अपने बेटों की रक्षा कर सके। महिला ने एसपी से कहा कि वह अपनी दोनों किडनी बेचकर पांच लाख रुपये पुलिस को देना चाहती है, जिससे उसके पुत्र बच सकें।

अखिलेश चौरसिया, एसपी ने कहा कि प्रार्थनापत्र देने वाली महिला के पुत्र हत्या के मामले में वांछित हैं। इस मामले में चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो की होनी है। हालांकि महिला की मांग के बाद मामले की विवेचना स्थानांतरित कर दी गई है, लेकिन वांछितों की गिरफ्तारी तो कराई ही जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed