फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Solar plane by IIT BHU student will fly in Technics

आसमां में परवाज भरेगा सोलर विमान

Mon, 29 Feb 2016 01:24 AM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Solar plane by IIT BHU student will fly in Technics

आईआईटी बीएचयू के वार्षिक तकनीकी समारोह ‘टेक्नेक्स’ में पहली बार सौर ऊर्जा से उड़ने वाला विमान उड़ान भरेगा। चार मार्च से शुरू हो रहे ‘टेक्नेक्स’के तहत आयोजित होने वाले एयर शो के लिए आईआईटी बीएचयू के एयरो मॉडलिंग क्लब ने खास तैयारी की है।

विज्ञापन


बैट्री और सर्वो मोटर से तैयार यह आरसी प्लेन इस एयर शो का मुख्य आकर्षण होगा। आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्व प्रोफेसर और संकट मोचन फाउंडेशन के महंत रहे स्व. प्रो. वीरभद्र मिश्र की याद में यह तीसरा एयर-शो होगा।
विज्ञापन


नव दृष्टि विभूति फाउंडेशन एंड विलेज हेल्थ मिशन और एयरो मॉडलिंग क्लब की ओर से यह एयर शो छह मार्च को आईआईटी जिमखाना में सुबह दस बजे से आयोजित होगा। इस बार भी छात्र आरसी प्लेन के अलावा बहुत कुछ खास लेकर आ रहे हैं। जैसे कि सिंगल मोटर होवरक्राफ्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे एयरशो के आकर्षण

Solar plane by IIT BHU student will fly in Technics

कार जैसे दिखने वाला यह प्लेन जमीन से एक सेंटीमीटर की ऊंचाई तक उड़ता है। अभी तक इसे बनाने के लिए दो मोटर का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन आईआईटी के छात्रों ने सिंगल मोटर होवरक्राफ्ट तैयार किया है।

माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के छात्र रवि प्रकाश ने बताया कि एयर शो में स्मोक एमिटर प्लेन (धुआं निकलने वाले प्लेन) के जरिए विद्यार्थी आसमान में करतब दिखाएंगे।

मल्टी रोटर्स, आरसी हेलीकॉप्टर, आरसी प्लेन, जेट प्लेन, क्वाडकॉप्टर, वॉटर रॉकेट कार और वाटर रॉकेट विथ पैराशूट का प्रदर्शन एयर शो में किया जाएगा। यश खंडेलवाल, निखिल अग्रवाल, रवि कुमार सहित तमाम विद्यार्थी एयर शो की तैयारी में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed