फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Soil card scheme of pm modi has good report

देश की खेती की सेहत सुधारने में आगे निकले मोदी

Sat, 05 Dec 2015 03:00 AM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
Soil card scheme of pm modi has good report

खेती की सेहत सुधारने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना उम्मीद से आगे निकल गई है। योजना की कामयाबी को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसके लक्ष्य को 3 साल से घटाकर 2 साल कर दिया है। पहले साल में देश भर से एक करोड़ नमूने संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था।

विज्ञापन


17 नवंबर तक 50 लाख 55 हजार से ज्यादा नमूने एकत्रित किए गए। पीएम मोदी ने इसी साल 19 फरवरी को राजस्थान के सूरतगढ़ से मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरूआत की थी। 9 महीनों में ही योजना ने रफ्तार पकड़ ली। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का दावा है कि योजना का लक्ष्य 3 साल की बजाए 2 साल में ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 269 नए लैब बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही 77 मोबाइल लैब भी इस काम में लगेंगे। आज विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर राज्यों में जिला स्तर पर कार्यक्रम रखे गए हैं। किसानों को भारी संख्या में स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों जरूरी है मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Soil card scheme of pm modi has good report

कृषि मंत्रालय के मुताबिक 50 लाख किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे। वैसे गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड सरीखे राज्यों ने खेतों से मिट्टी के नमूने जुटाने, जांच करने और कार्ड बनाने में तेजी दिखाई है लेकिन उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में कामकाज की रफ्तार काफी धीमी है।

बेतहाशा यूरिया के प्रयोग पर संसदीय समिति ने न केवल चिंता जताई बल्कि माना कि इससे भूजल का प्रदूषण और भूमि की सेहत बिगड़ रही है। पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश में स्थिति चिंताजनक है।

संसदीय समिति ने सरकार से कहा कि वह किसानों में जागरूकता पैदा करे की वे खेती में यूरिया का उपयोग कम करें। समिति ने भूमि स्वास्थ्य कार्ड को हर किसान के लिए जरूरी बताया है। सरकार ने कहा है कि वह यूरिया के असर को कम करने के लिए जल्द पूरे देश में नीम कोटेड यूरिया का प्रचलन बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed