फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   software engineer killed his wife by knife

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी को 11 बार चाकू से गोदा

Thu, 15 Nov 2012 12:36 AM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Thu, 15 Nov 2012 12:36 AM IST
विज्ञापन
software engineer killed his wife by knife

दिल दहलाने वाली एक घटना में दिल्ली स्थित एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी इंजीनियर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने मृतका पर चाकू से 11 बार वार किए। घटना सोमवार को बंगलूरू में घटी। आरोपी ने बाद में अपनी कलाई काटकर खुदकुशी की भी कोशिश की लेकिन बच गया। मामूली रूप से जख्मी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मृतका रुचि चौधरी बंगलूरू में एक आईटी कंपनी में इंजीनियर थी। यहां पर वह अपने माता-पिता और तीन साल के बेटे के साथ रह रही थी। पुलिस का मानना है कि दंपति के आपसी रिश्ते सही नहीं थे। मृतका ने अपने पति के साथ संयुक्त रूप से लोन का आवेदन करने से मना कर दिया था। इसी से नाराज होकर आरोपी ने रुचि की हत्या कर दी।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित आईटी कंपनी में काम करने वाला आरोपी रुचि के बंगलूरू आवास पर चाकू के साथ आया था। मृतका के माता-पिता ने दंपति के झगड़े में बीच बचाव की कोशिश की लेकिन विवाद नहीं थमने पर वे नाती को लेकर लोगों की मदद के लिए बाहर चले गए थे। इसी बीच आरोपी ने रुचि की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed