फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Social workers files public interest litigation for women entry in Shani Shingnapur

शनि शिंगणापुर में महिलाओं को प्रवेश दिलाने के लिए जनहित याचिका दाखिल

Thu, 03 Mar 2016 02:20 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Social workers files public interest litigation for women entry in Shani Shingnapur

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर में स्थित शनि देव मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन


बांबे हाईकोर्ट में दाखिल इस याचिका में कहा गया है कि मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी जाए और इसके लिए राज्य सरकार के साथ ही मंदिर प्रबंधन समिति को भी निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन


यह जनहित याचिका दो महिला समाजसेवी विद्या बाल और निलिमा वर्ता ने दर्ज की है।

'महिलाओं के प्रवेश पर रोक गैरकानूनी'

Social workers files public interest litigation for women entry in Shani Shingnapur

इन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि महिलाओं के प्रवेश पर रोक गैरकानूनी है और यह एक नागरिक के मौलिक अधिकारों का हनन है। यह लिंग भेद को भी बढ़ावा देता है।

सैकड़ों वर्षों से यहां स्थित शनि देव मंदिर में महिलाओं को प्रवेश नहीं है। यहां प्रवेश का मुद्दा तब उठा था, जब एक महिला ने मंदिर में प्रवेश कर पूजा की थी। उसके बाद से यह मुद्दा गर्माया हुआ है।

26 जनवरी को 400 से भी ज्यादा महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed