फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   social worker arrested in complaints for scam

घोटाले की शिकायत करने वाला गिरफ्तार

Thu, 22 Nov 2012 08:04 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Thu, 22 Nov 2012 08:04 PM IST
विज्ञापन
social worker arrested in complaints for scam

सरकारी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की लोकायुक्त कोर्ट में शिकायत करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता टीजे अब्राहम को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब्राहम ने बंगलूरू-मैसूर एक्सप्रेस हाइवे प्रोजेक्ट और खनन मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 2001 में राजन चौधरी की शिकायत पर स्थानीय अदालत ने अब्राहम के खिलाफ वारंट जारी किया था। मगर कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। गिरफ्तारी के बाद अब्राहम को बृहस्पतिवार को 11वें एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अब्राहम ने विशेष लोकायुक्त कोर्ट में एक्सप्रेस हाइवे प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों की शिकायत की थी और साथ ही अवैध खनन की जांच की मांग की थी। इस मामले में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों एचडी देवगौड़ा, एसएम कृष्णा और बीएस येदियुरप्पा के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्राहम की बेटी स्नेहा अब्राहम का कहना है कि उसके पिता को जानबूझकर फंसाया जा रहा है और उन्होंने कुछ दिन पहले मीडिया के सामने चिंता भी जताई थी कि उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। स्नेहा ने कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी और बिना नोटिस के उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed