फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   social media takes jibes on kejri, modi and rahul on april fool's day

सियासी अप्रैल फूलः केजरी दिवस, पप्पू दिवस और मोदियापा!

Tue, 01 Apr 2014 03:03 PM IST
Updated Tue, 01 Apr 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
social media takes jibes on kejri, modi and rahul on april fool's day

1 अप्रैल। यानी नए कारोबारी साल का पहला दिन। लेकिन इस संजीदगी से दूर यह दिन अगर खास तौर पर जाना जाता है, तो वो है अप्रैल फूल की वजह से। ऐसा रोज, जिस दिन यार-दोस्त, नाते रिश्तेदार एक-दूसरे को बेवकूफ बनाकर बाद में ठहाके लगाते हैं।

विज्ञापन


लेकिन इन दिनों राजनीति और चुनाव सभी के सिर पर चढ़कर बोल रहे हैं। ऐसे में अप्रैल फूल वाले दिन भी सोशल नेटवर्किंग और सोशल मीडिया पर मजाक में डूबे राजनीति के तीर छोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन


कोई इसे केजरी दिवस के रूप में मना रहा है, तो कोई पप्पू दिवस के रूप में। कुछ ऐसे हैं, जो 1 अप्रैल को मोदियापा बता रहे हैं। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मजेदार चीजें ट्रेंड हो रही हैं। पढ़िए ठिठोली करते ये संदेश। सोमवार रात से ही ये तीनों लफ्ज गजब ट्रेंड हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरी दिवस पर विशेषः यूटर्न का बादशाह!

social media takes jibes on kejri, modi and rahul on april fool's day

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जीत से धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन बहुत जल्द ही रास्ता भटक गए। बीते कुछ दिनों में उनकी लोकप्रियता में काफी कमी आई है।

देश की 400 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी के नेता को सबसे ज्यादा आलोचना यूटर्न लेने की वजह से सुननी पड़ती है। अप्रैल फूल वाले दिन भी कुछ ऐसा ही है।

कौशल भंडरकर लिखते हैं, "केजरीवाल का पसंदीदा रोड साइन कौन सा है? कंपलसरी यूटर्न और राउंड अबाउट यानी गोल-चक्कर। ऐसा इसलिए, क्योंकि वो हमेशा यूटर्न लेते रहते हैं।"

एक निशाना मतदाताओं पर भी

social media takes jibes on kejri, modi and rahul on april fool's day

अप्रैल फूल दिवस पर कुछ लोगों ने तंज मारने के लिए आम जनता को चुना। खास तौर से उन मतदाताओं को, जिन्होंने ‌दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी को वोट दिया।

दिग्गी सिंह ‏@diggyleaks ने लिखा, "आज न पप्पू दिवस है और न ही केजरी दिवस। आज उन लोगों का दिन है, जिन्होंने इन दोनों दलों को वोट देकर सत्ता तक पहुंचाया।"

एक जनाब ने केजरीवाल की हाल में मंदिर-मस्जिद में पैदा हुई दिलचस्पी पर निशाना साधा और लिखा, "केजरीवाल ने कुछ साल पहले खुद कहा था कि वो नास्तिक हैं, लेकिन अब यूटर्न लिया और धार्मिक बन गए...क्या यार!"

मोदियापा में भक्त खो देते हैं अपनी समझ!

social media takes jibes on kejri, modi and rahul on april fool's day

लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल केजरीवाल पर हमले हो रहे हैं। भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर भी तीर छोड़े जा रहे हैं और वो भी तंज में भिगोकर। मोदी विरोधी 1 अप्रैल के दिन को मोदियापा बता रहे हैं।

नरेंद्र सिंह ‏@narendra08ph लिखते हैं, "मोदियापा ऐसा डिस्‍ऑर्डर है, जिसमें भक्त अपनी समझ, अपनी सोच खो देते हैं और भ्रम में पड़ जाते हैं। उन्हें जल्द ही इलाज की जरूरत है।"

प्रफुल्ल कुमार @prafulkr ने भाजपा के चुनाव चिन्ह को आधार बनाकर हमला किया। उन्होंने लिखा, "भाजपा का चुनाव चिन्ह फूल है, है ना? इसलिए हैप्पी अप्रैल फूल डे।"

बाबा रामदेव को भी लपेट डाला

social media takes jibes on kejri, modi and rahul on april fool's day

कुछ लोग एक कदम और आगे निकले। एक शख्स ने लिखा है, "रामदेव और मोदी एक-दूसरे को हेडगेवार दिवस पर बधाई दे रहे हैं, ऐसा दिन जिस दिन मोदियापा के पिता का जन्म हुआ था।"

मंजीत सिंह @Manjeetpfc लिखते हैं, "तीनों बहस करें और दो फैसला करें कि कौन सबसे बड़ा मूर्ख है। केजरीवाल के पास चुनौती स्वीकार करने की हिम्मत थी। बाकी बचे दोनों मूर्ख हैं।"

भाजपा और आम आदमी पार्टी के समर्थक एक-दूसरे पर हमले बोलने में पीछे नहीं रहे। केजरी दिवस मनाया गया और मोदियापा का मंत्र भी खूब जपा गया।

पप्पू दिवस पर टीवी पर छोटा भीम

social media takes jibes on kejri, modi and rahul on april fool's day

कांग्रेस उपाध्यक्ष और पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे राहुल गांधी पर भी अप्रैल फूल वाले दिन जमकर हमले हो रहे हैं। एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा है, "कांग्रेस का घोषणापत्र अपने आप में ऑल टाइम हिट अप्रैल फूल जोक्स हैं।"

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा है, "इस बीच राहुल गांधी ने हर डिश टीवी मालिक को पूरा दिन छोटा भीम प्रसारित करने के लिए कहा है, क्योंकि आज उनका दिन है।"

कुछ ऐसे भी हैं, जो अपने अंदाज में आगामी चुनाव में वोट डालने की अपील कर रहे हैं, लेकिन संभलकर। ऐसे ही एक व्यक्ति ने लिखा है, "उन सभी को आज का दिन मुबारक जो आगामी चुनावों में कांग्रेस को वोट देने की योजना बना रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed