फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   social media effect in indian politics

सोशल साइट्स की शरण में नेताजी

Wed, 08 Jan 2014 04:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Jan 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
social media effect in indian politics

नेताओं के बीच यूं तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल अब आम बात हो गई है। बीजेपी, कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों के नेता सोशल नेटवर्किंग साइटों की शरण में हैं। अपनी ब्रांडिंग से लेकर टिकट की दावेदारी तक का काम नेता फेसबुक के जरिए कर रहे हैं।

विज्ञापन


पहले तो कांग्रेस की तरफ से बीजेपी पर बार बार ये आरोप लगाया गया कि वो सोशल साइटों पर यूपीए सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। लेकिन अब कांग्रेस भी इस मैदान में ताल ठोक रही है और उसके नेता भी अब सोशल मीडिया पर सक्रिय होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी को तो ट्विटर और फेसबुक की ही संतान माना जाता रहा लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी ने खुद को साबित किया, और इसके बाद नेताओं में ये धारणा बन गई है कि फेसबुक का इस्तेमाल उसे चुनाव में जीत दिला सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट के लिए सोशल मीडिया का सहारा

social media effect in indian politics
यूपी समेत कई राज्यों में नेता टिकट के लिए फेसबुक और ट्विटर का सहारा ले रहे हैं। नेताओं में ये आम धारणा बनती दिख रही है कि जिसके पेज पर अधिक लाइक होंगे या ट्विटर पर जिसके फॉलोअर अधिक होंगे वो टिकट का उतना ही मजबूत दावेदार माना जाएगा।

लोकसभा चुनावों के लिए टिकट के दावेदार नेता अब जो बायोडाटा तैयार करा रहे हैं उनमें वे सोशल मीडिया पर भी अपनी पहुंच का उल्लेख कर रहे हैं।

यूट्यूब पर नेताजी के भाषण अपलोड किए जा रहे हैं, फेसबुक पर जनसभाओं और नेताजी की एक्टिवनेस दिखाने वाली फोटो डाली जा रही हैं और ट्विटर पर उनके लिए ट्वीट्स डाले जा रहे हैं। इन सबका मकसद सिर्फ एक है और वो ये कि क्षेत्र में नेताजी की पैठ साबित की जा सके।

नेताओं को ब्रांडिंग की चाह

social media effect in indian politics
खास तौर पर क्षेत्रीय नेताओं में अपनी ब्रांडिंग की चाह हैं और इसके लिए ये लोग सोशल मीडिया की शरण में आ रहे हैं। कई नेताओं ने तो इसके लिए बाकयदा आईटी विंग बना कर प्रोफेशनल लोग इस काम पर रख लिए हैं जो पूरी शिद्दत के साथ नेताजी की नेतागिरी को पॉलिश करने का काम कर रहे हैं।

मौका चाहे उद्घाटन का हो या फिर आंदोलन का, नेताजी की हर फोटो फेसबुक पर मिल ही जाएगी। हाल ये हैं कि अब नेता अपने समर्थकों को गुड मॉर्निंग से लेकर गुडनाइट तक करते फेसबुक पर दिख जाते हैं।

यूपी के छोटे जिलों तक में नेताओं के बीच होड़ अब इस वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर भी है। यही हाल राजस्थान औप एमपी का भी है। स्थानीय नेता भी अब अपनी ब्रांडिंग के प्रति सचेत हैं और सोशल मीडिया के प्रति गंभीर।

सोशल मीडिया से जीत की उम्मीद

social media effect in indian politics
नेताजी को उम्मीद है कि उनको सोशल मीडिया के जरिए जीत मिलेगी। स्मार्टफोन के जमाने में यूथ के वोटों के लिए नेताजी सोशल मीडिया पर आने को मजबूर तो हुए और साथ ही अब उनको ये उम्मीद भी है कि जीत उनके लिए मुश्किल नहीं होगी।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली में जीत के बाद पूरे देश भर में नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सभाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जा रही है और लोगों की राय मांगी जा रही है, जनता की परेशानियां अब नेता फेसबुक पर पूछ रहे हैं।

इस कदम से जनता के साथ संवाद स्थापित हो रहा है और इसी कारण नेताओं को जीत की उम्मीद भी है। सीधे जनता के साथ संवाद करने से नेता अब न केवल उनकी मुश्किलों को जान पा रहे हैं बल्कि अब उनको इलाकाई अफसरों की शिकायतें भी मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed