फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Social media, Cobrapost sting operation, Cobrapost, Aniruddha Bahal

छवि बनाने-बिगाड़ने की ऑनलाइन सुपारी

Sat, 30 Nov 2013 11:21 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Nov 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
Social media, Cobrapost sting operation, Cobrapost, Aniruddha Bahal

चुनावी मौसम में हर चीजें बिकने लगी हैं। नेताओं की छवि बनाने और बिगाड़ने का काम भी बेचा जा रहा है और वो भी ऑनलाइन।

विज्ञापन


सोशल मीडिया की पहुंच ने नेताओं को कुछ और काले कामों को करीब ला दिया है। अब नेता अपने विपक्षी नेताओं की छवि को खराब करने के लिए 'ऑनलाइन सुपारी' देने लगे हैं।

सुपारी लेने वाले का काम होता है, उस नेता की छवि को सोशल मीडिया में खराब करना, जिससे लोगों के दिलो दिमाग में उस खास नेता के प्रति घृणा पैदा हो।

फर्जी फेसबुक से लेकर फर्जी लाइक तक
कोबरा पोस्ट ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में बताया कि कैसे कुछ आईटी कंपनियां नेताओं को बदनाम करने के लिए कुछ अन्य नेताओं से पैसे लेती है।

कोबरा पोस्ट
के सैयद मसरूर हसन ऐसे ही कुछ आईटी कंपनियों के पास गए और एक दागी नेता की छवि सुधारने को कहा। हसन ने कहा कि विपक्षी पार्टी के नेताओं की छवि सोशल मीडिया में जितनी खराब की जा सकती है, की जाए, जिससे हमारे नेताजी चुनाव जीत सकें।
विज्ञापन


हसन ने बताया कि मेरे इस प्रस्ताव को किसी भी आईटी कंपनी ने नहीं ठुकराया। कोबरा पोस्ट ने अपने इस स्टिंग का नाम दिया है 'ऑपरेशन ब्लू वायरस'।

इस काम के लिए आईटी कंपनियों ने खुद से कोबरा पोस्ट की टीम को कहा कि हम पैसे लेकर नेताजी के लिए फर्जी फेसबुक पेज बनाएंगे और अपनी टीम तथा बाहरी टीम से उस पेज की लाइक को बढ़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बन रहे हैं कंम्प्यूटर वायरस भी
इसके अलावा हमारे पास ऐसे कम्प्यूटर वायरस हैं जो आपके फालोअर को बढ़ा देंगे और पेज पर आने वाले निगेटिव कमेंट को नहीं दिखाएंगे।

साथ ही जरूरत पड़ने पर हम ऐसे वीडियो बनाएंगे जो यूट्यूब पर वायरल हो सके और ढेर सारे एसएमएस और ईमेल लोगों को भेजेंगे।

कोबरा पोस्ट ने बताया कि इन आईटी कंपनियों ने हमें बताया कि विरोधी नेताओं की छवि खराब करने के लिए ऐसी वीडियो बनाएंगे, जिससे विरोधी नेता की छवि खराब हो।


साथ ही चुनाव से पहले ऐसी निगेटिव खबरें सोशल मीडिया में प्रचार करेंगे, जिससे उनके चुनाव जीतने की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया में जहां कुछ वर्ग कोबरा पोस्ट की तारीफ कर रहा है तो कुछ का कहना है कि कोबरा पोस्ट को सोशल मीडिया के काम करने के ढंग के बारे में जरा भी जानकारी नहीं है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed