मोदी चाय के जवाब में हाजिर है राम-रहीम चाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव अभी दूर हैं, जीत-हार तो और भी दूर। चुनाव बाद तो कभी किस्मत बदली नहीं लेकिन चुनावी हलचल के बीच फिलहाल तो वोटरों के दोनों हाथों में लड्डू आ ही गए हैं।
लोग कई दिनों से मोदी चाय की चुस्कियां ले ही रहे थे अब राम-रहीम चाय भी लांच हो गई है। सोमवार को बदायूं में समाजसेवियों ने राहगीरों को राम-रहीम चाय और बिस्कुट वितरित किए। खास बात यह थी कि समाजसेवियों ने मोदी चाय के जवाब में इसका नाम राम-रहीम चाय रखा है।
उनके अनुसार यह सांप्रदायिक सौहार्द के लिए है। चाय वितरण से यह संदेश दिया गया कि पुण्य प्रदान करने वाले माघ महीने में सभी सौहार्द के साथ रहें।
हिंदू और मुसलमान, दोनों बेच रहे चाय
चाय वितरण के आयोजक हिंदू और मुसलमान सभी लोग रहे। ये आयोजन में समाजसेवी वयोवृद्ध पं. रामस्वरूप शर्मा की अगुवाई में हिंदू और मुसलमानों ने यह कार्यक्रम रखा।
बसंत पंचमी की पूर्व बेला पर सैकड़ों लोगों को चाय वितरित की गई और खाने को बिस्कुट भी दिए गए। वितरकों ने राहगीरों को बड़े आदर से बुलाया और राम-रहीम की चाय प्रेम से पिलाई।
सुबह-सुबह चाय और बिस्कुट पाकर लोगों ने दुआएं कीं और सांप्रदायिक सौहार्द बनाने में अपनी हिस्सेदारी निभाई।