फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   So Vasundhara Raje also help Lalit Modi!

वसुंधरा तक पहुंची ललित मोदी मामले की आंच

Wed, 17 Jun 2015 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Jun 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
So Vasundhara Raje also help Lalit Modi!

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद करने को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी घिरती दिख रही हैं।

विज्ञापन


इस बारे में सामने आए एक दस्तावेज के जरिए दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री ने मोदी की ब्रिटेन में आव्रजन अपील में सहयोग किया था। हालांकि, वसुंधरा ने ऐसे किसी दस्तावेज के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


वसुंधरा ने एक बयान में कहा है कि वह निश्चित तौर पर ललित मोदी परिवार को जानती हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि किस दस्तावेज के बारे में बात हो रही है।

दस्तावेज आया सामने

So Vasundhara Raje also help Lalit Modi!

गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तरफ से मोदी को मदद पहुंचाने पर उपजे विवाद के बीच एक दस्तावेज सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि वसुंधरा ने मोदी की आव्रजन अपील का समर्थन किया था।

हालांकि, इस दस्तावेज की वैधता की पुष्टि नहीं हुई है। ‘विटनेस स्टेटमेंट’ शीर्षक वाले इस दस्तावेज में एक गोपनीय क्लॉज है जिसमें कथित तौर पर वसुंधरा ने मोदी के मामले का समर्थन किया है लेकिन वह इस बारे में भारतीय एजेंसियों के सामने खुलासा नहीं चाहती हैं। माना जा रहा है कि इस दस्तावेज को ललित मोदी के गुट ने बाहर लाया है।

राजस्थान भाजपा के प्रवक्ता कैलाश नाथ भट्ट ने वसुंधरा का बचाव करते हुए दस्तावेज की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेज पर वसुंधरा के दस्तखत नहीं है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री का पिछले चार-पांच साल से ललित मोदी से संपर्क नहीं है।

ललित मोदी ने कहा सुषमा और वसुंधरा पारिवारिक मित्र

So Vasundhara Raje also help Lalit Modi!

विवादों में घिरे आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को करीबी पारिवारिक मित्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को इलाज के लिए ले जाते समय वसुंधरा उनके साथ थीं।

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया कि जब उनकी पत्नी बीमार थीं तब उन्होंने सुषमा और वसुंधरा से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में रहने के लिए वसुंधरा ने एक लिखित बयान दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री पत्नी को पुर्तगाल ले जाते समय उनके साथ थीं।

सुषमा के साथ संबंधों के बारे में मोदी ने कहा कि वह पिछले 20 साल से उस परिवार को जानते हैं। सुषमा के बारे में एक ब्रिटिश अखबार में छपी खबर के लिए मोदी ने रूपर्ट मर्डोक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी दावा किया कि शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल और राजीव शुक्ला ने भी यात्रा दस्तावेज हासिल करने में उनकी सहायता की थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed