फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rain in delhi ncr

बारिश की बूंदों से तर होगा दिल्ली-एनसीआर

Mon, 11 Mar 2013 01:09 AM IST
नई दिल्ली/देहरादून/शिमला/ब्यूरो
नई दिल्ली/देहरादून/शिमला/ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
rain in delhi ncr

जम्मू-कश्मीर व आसपास के इलाकों से पूर्व की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द ही दिल्ली-एनसीआर पर दिखने वाला है।

विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव के कारण जहां जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो रही है। वहीं 13-14 तारीख को मैदानी इलाकों के भी बारिश की बूंदों से सराबोर होने की संभावना है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों को तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पंजाब में बुधवार को बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। 14 मार्च को कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और ओले पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन


पंजाब व हरियाणा में कुछ जगह 15 मार्च को भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों में साफ आसमान के कारण रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 31.7 दर्ज किया गया, जबकि एनसीआर में रात का तापमान 16-20 डिग्री के बीच रहा।

वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में शनिवार तक पारा चढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन रविवार को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जबकि निचले इलाके में बारिश से ठंड फिर लौट आई।

रविवार को गंगोत्री घाटी के आसपास पहाड़ियों पर रुक-रुक कर हिमपात होता रहा। देहरादून और गढ़वाल के अन्य इलाकों में दिन में कभी धूप तो कभी बादल की स्थिति बनी रही। कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई।


हिमाचल के कल्पा, किन्नौर, केलांग, कांगड़ा सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। शिमला में शाम को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा।

न्यूनतम पारे ने बढ़ाई रात में गर्मी
दिल्ली------------16.9 डिग्री से.
नोएडा------------18.2 डिग्री से.
फरीदाबाद---------17.5 डिग्री से.
गुड़गांव-----------15.8 डिग्री से.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed