फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   snoopgate probe will be stopped

मोदी के खिलाफ जासूसी कांड की जांच होगी बंद

Mon, 23 Jun 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jun 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
snoopgate probe will be stopped

केंद्र की नई सरकार गुजरात में आर्किटैक्ट युवती की कथित जासूसी मामले की जांच बंद कराने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि जांच बंद कराने के लिए गृह मंत्रालय जल्द ही कैबिनेट की बैठक में नोट पेश करेगा। इस नोट के माध्यम से मंत्रालय पिछली सरकार के जांच कराने के फैसले को रद्द करने का प्रस्ताव रखेगा।

विज्ञापन


पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की कैबिनेट ने इस कांड की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने का फैसला किया था।

यूपीए सरकार युवती की जासूसी के साथ ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राज्यसभा में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली के फोन टेप के मामले की भी जांच इसी आयोग के तहत कराने की इच्छुक थी।

विज्ञापन

मामले में उठा था राजनीतिक बवंडर

snoopgate probe will be stopped

हालांकि इस मामले में राजनीतिक बवंडर खड़ा होने के साथ खुद सरकार और कांग्रेस में मतभेद के सुर बुलंद होने के कारण इस मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। दरअसल विवाद ने इसलिए भी तूल पकड़ा क्योंकि कांग्रेस युवती की जासूसी कराने का आरोप गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मढ़ा था। तब भाजपा ने सरकार के जांच कराने के इस फैसले का तीखा विरोध किया था।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में जल्द ही जांच बंद कराने केलिए मंत्रालय एक नोट पेश करेगा। गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही इस मामले को राजनीति से प्रेरित बता चुके हैं।

भाजपा का तर्क है कि जब गुजरात सरकार पहले ही इस मामले की जांच का आदेश दे चुकी है, तब केंद्र सरकार का यह निर्णय भाजपा के प्रति दुर्भावना को प्रदर्शित करता है।

यूपीए ने लिया था जांच कराने का फैसला

snoopgate probe will be stopped

उल्लेखनीय है कि इस मामले की जांच के सवाल पर पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के कार्यकाल के अंतिम दौर में सियासी हड़कंप मच गया था। कैबिनेट ने गत 26 दिसंबर को इस मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने को मंजूरी तो दे दी थी।

इसके तहत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश से कराने की बात की गई थी। मगर शुरू में कोई सेवानिवृत्त जज इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

बाद में तत्कालीन कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने चुनाव के दौरान जज तलाशने और जांच शुरू कराने की कोशिश तो की, मगर इसके बाद खुद सरकार और कांग्रेस में इस मामले को लेकर मतभेद सामने आ गए थे। हालांकि न्यायिक जांच आयोग के गठन से पूर्व कांग्रेस ने इस मामले में मोदी पर खुल कर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

क्या है मामला

snoopgate probe will be stopped

एक वेबपोर्टल ने ऑडियो टेप सार्वजनिक करते हुए गुजरात के स्नूपगेट मामले का खुलासा किया था।

इसमें दावा किया गया था गुजरात की सरकार ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर वर्ष 2009 में एक आर्किटैक्ट युवती की कथित तौर पर जासूसी कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed