फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   snoopgate panel chief will take over before elections result, says congress

अगर कांग्रेस हारी, तो भी मोदी के लिए गड्ढा खोद जाएगी!

Tue, 29 Apr 2014 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Apr 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
snoopgate panel chief will take over before elections result, says congress

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी और उनके करीबी सहयोगी अमित शाह को लपेटने के लिए यूपीए सरकार गुजरात में एक महिला की गैरकानूनी जासूसी के आरोपों की जांच करने के लिए न्यायिक आयोग बनाने की योजना में दोबारा जान फूंक सकती है।

विज्ञापन


बीच में खबर आई थी कि कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने का फैसला किया है, क्योंकि उसे डर है कि मोदी पर निजी हमले करने पर भाजपा गांधी परिवार पर व्यक्तिगत अटैक कर सकती है।
विज्ञापन


लेकिन अब साफ हो गया है कि निजी हमलों से परहेज नहीं बरता जाएगा। रॉबर्ट वाड्रा को निशाना बनाकर मोदी और भाजपा गांधी परिवार पर लक्ष्य साध रहे हैं, वहीं कांग्रेस विकास मॉडल, पत्नी और स्नूपगेट को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजों से पहले नियुक्त होगा जज

snoopgate panel chief will take over before elections result, says congress

केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने सोमवार को मोदी के गढ़ में जाकर उन्हें चुनौती दी। सिब्बल ने कहा कि यूपीए सरकार जल्द ही स्नूपगेट मामले की जांच के लिए जज की नियुक्ति करने जा रही है।

उन्होंने कहा, "अयोग की अगुवाई करने वाले जज की नियुक्ति नतीजों के दिन 16 मई से पहले हो जाएगी।" सरकार ने दिसंबर 2013 में ऐलान किया था कि एक जांच आयोग इस मामले की तफ्तीश करेगा।

यह मामला तत्कालीन मंत्री अमित शाह के इशारे पर गुजरात पुलिस के गैरकानूनी सर्विलांस करने से जुड़ा है। टेप में कथित तौर पर ‌वो किसी साहेब के कहने पर ऐसा करते ‌सुनाई दे रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि यह साहेब मोदी हैं।

शाह और मोदी ने साजिश बताया

snoopgate panel chief will take over before elections result, says congress

हालांकि, पहले अमित शाह और अब खुद नरेंद्र मोदी इन आरोपों से इनकार करते हैं। शाह के मुताबिक गुजरात में पहले से जारी इस मामले की जांच में यह साफ हो जाएगा कि यह मामला सर्विलांस का था या सिक्योरिटी का।

दूसरी ओर, मोदी का कहना है कि यह महिलाओं के सम्मान का मामला है और इस पर न तो उन्हें और न राहुल गांधी को सियासत करनी चाहिए। कोबरापोस्ट और गुलेल जैसी दो वेबसाइट की ओर से जारी टेप में बताया गया कि यह सर्विलांस साहेब के इशारे पर हुई।

इसके अगले चार महीने तक सरकार सुप्रीम कोर्ट का कोई रिटायर्ड जस्टिस या हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नहीं खोज पाई, जिसे इस आयोग का जिम्मा सौंपा जा सके। सरकारी अधिकारियों ने संकेत दिया कि ऐसा करने से उन पर राजनीति से प्रेरित जांच की अगुवाई करने का आरोप लग सकता है।

भाजपा पर दबाव बढ़ाने की रणनीति

snoopgate panel chief will take over before elections result, says congress

भाजपा ने तब आरोप लगाया था कि आयोग गठन का फैसला कर सरकार मोदी को फंसाना चाहती है। लेकिन सरकार का दावा है कि वो मोदी की अगुवाई वाली गुजरात सरकार को निशाने पर नहीं ले रही।

उसके मुताबिक यह जांच आयोग भाजपा नेता अरुण जेटली की कॉल डिटेल की गैरकानूनी खरीद और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कथि‌त स्नूपिंग की भी पड़ताल करेगा।

दरअसल, 16 मई को चुनावी नतीजे आने हैं, जिनसे साफ हो जाएगा कि कुर्सी अभी कांग्रेस या उसके सहयोगियों के हाथ में रहेगी या पिछले दस साल से विपक्ष में बैठ रही भाजपा को। कांग्रेस का 16 मई से पहले जज तय करने का फैसला भाजपा और मोदी पर दबाव बढ़ाने वाला है।

चुनाव आयोग की मंजूरी जरूरी नहीं

snoopgate panel chief will take over before elections result, says congress

सरकारी सूत्रों का कहना है कि इसके लिए चुनाव आयोग की मंजूरी लेने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पैनल के गठन का फैसला जब हुआ था, तब चुनावों का ऐलान तक नहीं किया गया था।

इस बीच केंद्र की जांच को धता बताने के लिए गुजरात सरकार ने दो सदस्यों वाला जांच आयोग पहले ही बना दिया है, जिसकी अगुवाई गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व जज कर रहे हैं।

चुनावी गर्मी के बीच गुजरात का यह मामला एक बार फिर बड़ा हो गया है। दरअसल, मोदी अब गांधी परिवार पर सीधे हमले कर रहे हैं और कांग्रेस भी कोई मौका नहीं चूकना चाहती। सोमवार को उसने एक तस्वीर जारी कर एक हवाला कारोबारी के ताल्लुक मोदी से होने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed