फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Snake bite leopard death in Zoo.

चिड़ियाघर में सांप के काटने से हो गई एक तेंदुए की मौत

Mon, 09 Nov 2015 09:05 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
Snake bite leopard death in Zoo.

चिड़ियाघर में सांप के काटने से तेंदुए डिट्टू की शनिवार रात मौत हो गई।

विज्ञापन


जू के डॉ. यूसी श्रीवास्तव ने बताया डिट्टू के शरीर में कंपन की जानकारी मिलते ही उसका उपचार शुरू कर दिया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। हिरन सफारी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जू में इस समय 11 तेंदुए हैं, जिसमें डिट्टू सबसे बड़ा था। उसकी उम्र 18 साल थी। वह हिरन सफारी के पास चार नंबर बाड़े में रहता था।

मुंह में सांप काटने के मिले निशान

Snake bite leopard death in Zoo.

शनिवार शाम कीपर रामबरन ने उसे खाना दिया था और कुछ देर बाद देखा कि वह जमीन पर गिरा था और कांप रहा था। बाद में उसकी मौत हो गई।

रविवार सुबह जू डायरेक्टर दीपक कुमार की मौजूदगी में डॉ. यूसी श्रीवास्तव, डॉ. आरके सिंह और डॉ. मोहम्मद नासिर ने उसका पोस्टमार्टम किया, जिससे पता चला कि न्यूरो टॉक्सिक प्वाइजन से उसकी मौत हुई है जो सांपों में पाया जाता है।

तेंदुए के मुंह के पास सांप के काटे का निशान मिला। डायरेक्टर ने बताया कि डिट्टू को 7 मई 2005 को मैनपुरी से पकड़कर यहां लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed