{"_id":"9d944d626711609936f843df14068b21","slug":"smuggling-artifacts-were-found-in-singapore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मिला तस्करी की गई कलाकृतियों का खजाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यहां मिला तस्करी की गई कलाकृतियों का खजाना
एजेंसी / नई दिल्ली।
Updated Mon, 15 Jun 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को सिंगापुर में प्राचीन भारतीय कलाकृतियों का खजाना मिला है। इन कलाकृतियों को कथित तौर पर कुख्यात तस्कर सुभाष कपूर द्वारा अमेरिका में चलाई जा रही एक आर्ट गैलरी से हासिल किया गया। सिंगापुर की एशियन सिविलाइजेशन म्यूजियम से जानकारी मिलने के बाद पिछले महीने एएसआई के अधिकारियों ने वहां का दौरा किया।
विज्ञापन
एएसआई सूत्रों के मुताबिक सिंगापुर में 10वीं सदी की मूर्तियों और पेंटिंग समेत 30 पुरातन कलाकृतियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर कलाकृतियां दक्षिण भारत की हैं, जिन्हें कुख्यात सुभाष कपूर की गैलरी ‘आर्ट ऑफ द पास्ट’ ने 2007 से 2012 के बीच सिंगापुर को बेची थी।
विज्ञापन