फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   smuggled petrol sold in west up

वेस्ट यूपी में बिक रहा तस्करी का पेट्रोल

Wed, 27 Aug 2014 02:04 AM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला, मुरादाबाद
पुनीत शर्मा/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 27 Aug 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
smuggled petrol sold in west up

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तस्करी के पेट्रोल और डीजल की बिक्री हो रही है। हरियाणा से टैंकरों में भरकर तेल यहां पहुंच रहा है। शासन द्वारा कराई गई जांच में सोनीपत के पांच ऐसे पेट्रोल पंप प्रकाश में आए हैं जिनसे तस्करों की सीधी डीलिंग है। खादी और खाकी की शह पर पूरा कारोबार चल रहा है। सप्लाई विभाग के अफसरों ने जो रिपोर्ट दी है उसमें कहा है कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस का सहयोग मांगा गया लेकिन आज तक नहीं मिला।

विज्ञापन


हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी अंतर है। उत्तर प्रदेश के मुकाबले हरियाणा में डीजल 7 रुपये सस्ता है जबकि पेट्रोल 5 रुपये। शासन को सूचना मिली थी कि हरियाणा के सोनीपत से बागपत में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई हो रही है। इससे प्रदेश के राजस्व को जबरदस्त नुकसान है।
विज्ञापन


वहां के सप्लाई विभाग पर आरोप था कि तस्करी को रोक नहीं पा रहे हैं। शासन द्वारा मुरादाबाद के खाद्य उपायुक्त डीसी मिश्रा को 20 अगस्त को जांच दी गई। डीसी मिश्रा ने 22 अगस्त को वहां पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड से भी आ रहा तेल

smuggled petrol sold in west up

जांच में पता चला कि सोनीपत के पांच पेट्रोल पंप ऐसे हैं जिनसे हर रोज बड़े पैमाने पर पेट्रोल और डीजल की खरीद की जाती है। यह तेल बागपत के रास्ते प्रदेश में पहुंच रहा है। एक पेट्रोल पंप पर सैंपल भी लिया गया है। सोनीपत से पेट्रोल और डीजल लेकर आ रहे पांच लोग पकड़े भी थे। जिनके पास सौ से 200 लीटर डीजल और पच्चीस से पचास लीटर तक पेट्रोल था। इससे तस्करी साबित हो गई है।

बागपत की जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रभा ने जांच अधिकारी को बताया कि तस्करी रोकने के लिए कई दफा पुलिस की मांग की गई मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बागपत में मिट्टी के तेल वितरण की भी जांच की गई है। उपायुक्त खाद्य ने बताया कि पूरी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

हरियाणा के साथ ही उत्तराखंड से भी पेट्रोल और डीजल यूपी में लाया जा रहा है। उत्तराखंड में पेट्रोल उत्तर प्रदेश से पांच रुपये सस्ता है। जबकि डीजल 2.10 रुपये सस्ता पड़ता है। लिहाजा उत्तराखंड की सीमाओं से सटे गांव और कस्बों के लोग यहां से तेल खरीदकर ला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed