{"_id":"1ec99472-079e-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"sms-will-tell-you-about-vacant-seats-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसएमएस से जानें ट्रेन में कितनी सीटें खालीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब एसएमएस से जानें ट्रेन में कितनी सीटें खालीं
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Sep 2012 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने अपनी पूछताछ सेवा 139 की खामियां दूर कर इसे अपग्रेड किया है। इसके तहत यात्रियों को अब 139 पर एसएमएस करने पर कई जानकारियां मिल सकेंगी। मसलन, गाजियाबाद से किसी अन्य स्थान पर जाने के लिए कौन सी ट्रेन कब मिलेगी और उसमें कितनी बर्थ खाली है, किराया कितना है? इसी के साथ आप यह भी पता कर सकते हैं कि जिस ट्रेन में आप सफर करना चाहते हैं, वह इस वक्त किस स्टेशन पर है।
विज्ञापन
इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने यह सेवा फिलहाल प्रयोग के तौर पर शुरू कर दी है। फीडबैक अच्छा मिलने पर आईआरसीटीसी सेवा में और सुधार करेगा। अभी तक 139 पर यात्रियों को वाइस सिस्टम से ट्रेन संबंधी जानकारी मिलती थी। इससे समय के साथ यात्रियों को पैसे भी ज्यादा खर्च करना पड़ता था। अब इस नए सिस्टम से यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम हो जाएगा और उन्हें चलते फिरते ट्रेन संबंधी जानकारी मिल सकेगी। यात्रियों की ओर से लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर रेलवे ने सिस्टम को अपग्रेड किया है।
विज्ञापन
ऐसे करें प्रयोग
- पीएनआर के लिए एसएमएस करें : पीएनआर स्पेस के बाद 10 नंबर का पीएनआर नंबर लिखकर 139 पर भेज दें।
- सीट की जानकारी : सीट, ट्रेन नंबर, दोनों स्टेशनों का एसटीडी कोड नंबर, क्लास और कोटा लिखकर 139 पर एसएमएस करें। सभी के बीच स्पेस देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
- किराए की जानकारी के लिए : फेयर, ट्रेन नंबर, तिथि, स्टेशन का एसटीडी कोड, क्लास, कोटा लिखकर 139 पर एसएमएस करें।
- समय जानने के लिए : ट्रेन नंबर, समय और स्टेशन कोड लिखकर 139 पर एसएमएस करें।
- रनिंग ट्रेनों के लिए यह करें : एसपीओटी-ट्रेन नंबर लिखकर 139 पर एसएमएस करें।