फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Washed utensils in hotel 15 years back, Says Smriti Irani

'हां, मैं 15 साल पहले होटलों में बर्तन धोती थी'

Wed, 07 Jan 2015 12:05 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
Washed utensils in hotel 15 years back, Says Smriti Irani

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें यह बताने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि वह 15 साल पहले एक होटल में बर्तन धोती थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बात से उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है, क्योंकि हमारा देश संभावनाओं का देश है। विज्ञान भवन में शिक्षा मंत्रियों की बैठक में ईरानी ने देशभर में व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास को आधार बनाकर शिक्षा प्रणाली बनाने पर जोर देते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश में व्यक्ति को देखकर अवसर नहीं मिलते। सभी को आगे बढ़ने और बराबरी का हक है। उन्होंने तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में बड़े सुधारों का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'छात्रों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा'

Washed utensils in hotel 15 years back, Says Smriti Irani

केंद्रीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों में अगले शिक्षा सत्र से कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए सामान्य पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक पढ़ाई की डिग्री लेने के लिए सभी राज्यों में ‘क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर स्कील’ प्रणाली लागू करने की अपील की है।

अखिल भारतीय तकनीकी परिषद यानी एआईसीटी ने व्यावसायिक क्रेडिट प्रणाली तैयार की है। इसके तहत स्कूल और विश्वविद्यालय की पढ़ाई बीच में छोड़ने के बाद भी छात्र प्रोफेशनल शिक्षण संस्थानों की डिग्री ले सकते हैं।

छात्र कॉलेज में उच्च शिक्षण संस्थान में भी दाखिल ले सकते हैं। मंगलवार को मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में इस प्रणाली को लागू करने की अपील की गई।

अगले शैक्षिक सत्र से देशभर में पांच हजार कॉलेजों में व्यावसायिक शिक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रणाली में किसी तरह की शिकायत को दूर करने के लिए यूजीसी में एक प्रकोष्ठ भी बनेगा। मानव संसाधन मंत्रालय ने इस मुद्दे पर सर्वसम्मति बनाने के लिए मंगलवार को राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक बुलाई थी।

तमिलनाडु और महाराष्ट्र ने इस प्रणाली को लागू करने में कई अड़चनों का जिक्र किया। इसके मद्देनजर एक संयुक्त कार्यबल का गठन भी किया गया है। यूजीसी में यह प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा, जिससे छात्रों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed