फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Smriti Irani left half done film

स्मृति ने शूटिंग से पहले ही क्यों छोड़ी फिल्म?

Tue, 16 Dec 2014 08:15 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani left half done film

अभिनेत्री से राजनेता बनीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने समय की कमी के कारण निर्माता उमेश शुक्ला की फिल्म ‘ऑल इज वेल’ में काम करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


अभिषेक बच्चन और आसिन अभिनीत इस फिल्म में ईरानी जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के साथ काम कर रही थीं। मंत्री ने कहा कि यह फैसला आपसी विचार और सहमति से लिया गया।
विज्ञापन


ईरानी ने पिछले साल नवंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन निर्धारित समय में शूटिंग पूरी नहीं हो पाई। ईरानी ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह सही मायने में दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधी शूटिंग होने के बाद छोड़ी फिल्म

Smriti Irani left half done film

उन्होंने कहा कि उनके सामने बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे निभाने के लिए उन्होंने फिल्म से हटने का फैसला किया है। ऐसा करना उनका कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र का उनसे और इस सरकार से अपेक्षाएं हैं, जिसे उन्हें पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि फिल्म छोड़ने से पूरी टीम को फिर से समायोजित करना होगा, उसके लिए उन्हें बहुत खेद है।
 
उन्होंने कहा कि हर सप्ताहांत में मैंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। इसलिए मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed