स्मृति बोलीं, मेरे खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों के कारण स्मृति ईरानी अक्सर चर्चा में रहती हैं। मंत्री पद संभालने बाद से ही स्मृति जितनी बार विवादों में आईं, संभवतः नरेंद्र मोदी सरकार कोई अन्य मंत्री उतनी बार विवादों में नहीं आया। चर्चा यह भी रही है कि मोदी सरकार की सबसे कम उम्र की इस मंत्री को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में स्मृति ने कहा कि जानबूझकर उनके बारे में कहनियां गढ़ी जा रही हैं और उसे मीडिया में फैलाया जा रहा है। स्मृति के बयान के बाद पुरानी चर्चाओं को और बल मिल गया है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि उन्हें लेकर कहनियां गढ़ रहे लोग भाजपा के भीतर के हैं या बाहर के?
इकॉनमिक टाइम्स को दिए साक्षात्कार में स्मृति कहा कि वह सरकार में बदलाव लाने के लिए आई हैं। उन्हें यथास्थितिवाद को नष्ट करना है।
'मैं किसी की शिकायत नहीं कर सकती'
केंद्र में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वह बेबाक और स्पष्टवादी है, जिससे बहुत से लोग बेचैन हैं। नतीजतन उन्हें झूठी कहानियों के जरिए शिकार बनाया जा रहा है।
स्मृति का कहना है कि उनके आलोचक बदलावों से घबराए हुए हैं और वह ऐसे लोगों की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं करेंगी, क्योंकि उनके पास और भी कई महत्वपूर्ण काम हैं।
स्मृति ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के कामों में आरएसएस के दखल से भी इनकार किया है। स्मृति ने कहा, 'मैं पिछले 15 सालों से राजनीति में हूं और मेरी बेबाकी से बहुत से लोग परेशान रहे। मुझे पता है कि स्पष्टवादी होने के क्या नुकसान और फायदे हैं।'
स्मृति का कहना है कि जो भी हो लेकिन मैं शिकायती किस्म की नहीं हूं और किसी की शिकायत नहीं कर सकती।