फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   smriti Irani and appointment of vnit chairman

फिर नए विवाद में फंसी स्मृति ईरानी

Fri, 07 Nov 2014 09:49 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
smriti Irani and appointment of vnit chairman

स्मृति ईरानी मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद से ही विवादों में घिरी हुई हैं। उन्होंने अपने 'पुराने परिचित' को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी का चेयरमैन नियुक्त कर एक नए विवाद को न्योता दे दिया है।

विज्ञापन


विश्राम जामदार ने स्मृति को मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद बधाई दी थी और उन्हें एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे आरएसएस के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने स्मृति को याद दिलाया था कि वे उनके नागपुर स्थित आवास पर रुक चुकी हैं।
विज्ञापन


पत्र के कुछ ही दिनों बाद विश्राम जामदार को विश्वेषरैया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी (वीएनआईटी) का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया। ये संस्थान नागपुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिफ‌ारिश को किया दरकिनार

smriti Irani and appointment of vnit chairman

शुक्रवार को स्मृति से नियुक्त के बावत सवाल किए गए तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। वीएनआईटी के चेयरमैन पद के लिए मानव संसधान‌ विकास मंत्रालय को चार नामों की‌ सिफ‌ारिश भेजी गई थी।

लेकिन मंत्रालय ने सभी नामों को दरकिनार कर विश्राम जामदार के नाम की सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी। 15 सितंबर को राष्ट्रपति ने उसकी नियु‌‌क्ति पर सहमति की मुहर लगा दी।

केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के ठीक दो दिन बाद यानी 28 मई को विश्राम जामदार ने स्मृति इरानी को एक पत्र लिखा था।

आरएसएस से जुड़े रहे जामदार

smriti Irani and appointment of vnit chairman

पत्र में जामदार ने कहा, 'नागपुर में हमारे घर पर आप कुछ देर के लिए रुकीं थी और उसके बाद दिल्ली में भाजपा ऑफिस में आप से मुलाकात हुई। उन मुलकातों में मैंने और मेरे परिवार ने आप में एक ‌अद्वितीय व्यक्तित्व पाया था।'

जामदार ने कहा कि हमें ये पूरा भरोसा है कि आपके नेतृत्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ऊचाइयों को छूएगा। उन्होंने पत्र के साथ अपना रिज्यूमे भी भेजा था। पत्र में अपनी आरएसएस पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए जामदार ने लिखा कि आरएसएस का सदस्य होने के बाद भी मैं अर्जुन सिंह के मानव संसाधन मंत्री होते हुए भी वीएनआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर में बना रहा तो ये मेरा काम बताने के लिए काफी है।

उन्होंने लिखा कि अपनी इसी पृष्ठभूमि के कारण मेरी इच्छा है कि मैं संस्‍थान के चेयरमैन के रूप मे काम करूं। 12 एनआईटी के चेयरमैन की नियु‌क्ति अब भी होनी है, लेकिन 29 अगस्त को स्‍मृति इरानी ने जामदार के नाम की सिफारिश कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed