फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Smriti Irani agenda on advanced India campaign.

स्मृति के एजेंडे में अब उन्नत भारत अभियान

Wed, 31 Dec 2014 01:21 AM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani agenda on advanced India campaign.

आईआईटी दिल्ली के निदेशक के इस्तीफे से उत्पन्न विवाद के बीच मानव संसाधन विकास मंत्रालय गांवों के विकास से जुड़े उन्नत भारत अभियान को सफल बनाने में जुट गया है। मंत्रालय जल्द ही इस अति महत्वाकांक्षी योजना के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

विज्ञापन


मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि आईआईटी दिल्ली के निदेशक रघुनाथ शेवगांवकर की नीति उन्नत भारत अभियान में रोड़ा अटकाने वाली थी। गांवों के विकास के लिए यह योजना बेहद कारगर मानी जा रही है।
विज्ञापन


अभियान से जुड़े लोगों का दावा है कि यदि योजना सही ढंग से चल निकली तो वह दिन दूर नहीं जब शहरों के युवा रोजगार के लिए गांवों की ओर रुख करेंगे।

देश के छह लाख गांवों के सुदृढ़ विकास के लिए कारगर योजना के अभाव में आईआईटी के जरिए इस अनूठी योजना की शुरुआत हुई थी लेकिन यह सिर्फ कागजों पर ही चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार के आने के बाद इस योजना को जमीन पर उतारने का प्रयास शुरू हुआ है। नए कलेवर में योजना के साथ देश के सभी छह हजार तकनीकी शिक्षा संस्थानों को जोड़ने का खाका तैयार गया है।

जल्द जारी किए जाएंगे नए दिशा-निर्देश

Smriti Irani agenda on advanced India campaign.

इस प्रयास के जरिए तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों को गांव से जोड़ने की कवायद है। ये युवा गांव की संस्थाओं के साथ मिलकर स्थानीय विकास की योजनाओं पर अमल करेंगे।

बताया जा रहा है कि मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद स्मृति ईरानी ने इस योजना में गहरी दिलचस्पी दिखाई। यह योजना प्रधानमंत्री मोदी के सांसद आदर्श ग्राम योजना सरीखी है।

इस योजना के तहत हर आईआईटी अपनी पसंद से दस गांवों को गोद लेता है और उसके बाद उनके विकास की पूरी रूपरेखा तैयार करता है। योजना को पंख लगाने के लिए मंत्रालय की ओर से आईआईटी दिल्ली को राष्ट्रीय सेल के तौर पर यह जिम्मा सौंपा गया था कि वह दिशानिर्देश बनाने के साथ अन्य आईआईटी में भी इस योजना की रफ्तार तेज करे।0

कहा जा रहा है कि शेवगांवकर के इरादे इस योजना के लिए नेक नहीं रहे। अब माना जा रहा है कि नए निदेशक के आने के बाद सरकार उन्नत भारत अभियान की रफ्तार तेज करेगी। मंत्रालय के अधिकारी अभी से इस योजना का ताना-बाना बुनने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed