फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   smog will gradually remove from ncr

स्मॉग के चंगुल से धीरे-धीरे बाहर निकलेगा एनसीआर

Thu, 08 Nov 2012 09:07 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Nov 2012 09:07 AM IST
विज्ञापन
smog will gradually remove from ncr

स्मॉग की चादर से एनसीआर धीरे-धीरे बाहर निकलेगा। बृहस्पतिवार दोपहर से उत्तर-पश्चिम हवाएं तेज होंगी जिससे स्मॉग छटेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 11 नवंबर तक आसमान पूरी तरह साफ दिखेगा, लेकिन दीपावली पर पटाखों का असर फिर परेशानी बढ़ाएगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद के अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, दिनभर धूप नहीं दिखने और स्मॉग छाए रहने से दिक्कत महसूस हुई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एम दुरई स्वामी का कहना है कि बृहस्पतिवार से धुंध छंटने लगेगी और दृश्यता में सुधार होगा। रविवार तक आसमान साफ हो जाएगा, क्योंकि उत्तर-पश्चिम से आने वाली तेज हवाएं धुआं, प्रदूषण और धूल के कण उड़ा ले जाएंगी। उधर, दीपावली पर जलने वाले पटाखों के कारण 12-15 नवंबर के बीच स्मॉग उत्तर-पश्चिम भारत को घेर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर में तापामान

नोएडा------------------------28.0/16.8 डिग्री
गाजियाबाद-------------------27.9/17.3 डिग्री
गुड़गांव-----------------------30.9/11.9 डिग्री
फरीदाबाद---------------------30.9/13.0 डिग्री

बुधवार को दिल्ली में दृश्यता

सुबह 8.30 बजे-----------------500 मीटर
सुबह 11.30 बजे----------------800 मीटर
दोपहर 2.30 बजे---------------1500 मीटर
शाम 5.30 बजे-----------------800 मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed