251 रुपये वाले स्मार्टफोन को लेकर मारामारी, साइट क्रैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्टफोन की दुनिया में पहली बार सबसे सस्ता ऐतिहासिक स्मार्टफोन फ्रीडम 251 धूमधाम से लॉन्च किया गया। लेकिन बुकिंग के समय ये ग्राहकों को झटका दे गया।
Freedom 251 website crashes at the announced opening time of registration 6.00 am.... Great start #Freedom251
— Manali Balsara (@ManaliB0103) February 18, 2016
कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट http://www.freedom251.com/ पर इस फोन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 फरवरी, सुबह 6:00 बजे से शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन जैसे ही इसकी बुकिंग का समय आया इसकी साइट क्रैश कर गई। इतना ही नहीं #Freedom251 ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा।
Website down from 5:58. I was expected this. #Freedom251
— A K HIL (@akhi_l) February 18, 2016
हालांकि कंपनी की ओर से कहा गया था कि इसका रजिस्ट्रेशन विंडो 21 फरवरी, शाम 08:00 बजे तक खुला रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने जून के आखिर तक बुकिंग किए गए स्मार्टफोन भेजने का वादा किया है।
फोन की कीमत महज 251 रुपए
बता दें कि इस फोन की कीमत महज 251 रुपए है। इस फोन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया योजनाओं के तहत भारत में पेश किया गया है। फ्रीडम 251 नोएडा स्थित कंपनी रिंगिंग बेल्स कंपनी ने बनाया है।
हैंडसेट लॉन्च के मौके पर सांसद मुरली मनोहर जोशी शामिल हुए। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'भारत को सशक्त बनाने के हर व्यक्ति जोड़ना और भारत के विकास की कहानी बदलना' में मदद करेगा।
यह कई प्री-लोडेड ऐप जैसे महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छ भारत, मछुआरे, किसान, चिकित्सा व अन्य उपयोगी एप्लिकेशन के साथ है। हैंडसेट लॉन्च के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और सांसद मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे।
फोन एक साल की वारंटी के साथ मौजूद
कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'भारत को सशक्त बनाने के हर व्यक्ति जोड़ना और भारत के विकास की कहानी बदलना' में मदद करेगा। यह कई प्री-लोडेड ऐप जैसे महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छ भारत, मछुआरे, किसान, चिकित्सा व अन्य उपयोगी एप्लिकेशन के साथ है।
यह फोन एक साल की वारंटी के साथ मौजूद होगा। साथ ही कंपनी ने इसके लिए 650 से भी ज्यादा देश भर में सर्विस सेंटर बनाए हैं। फ्रीडम 251 (Freedom 251) 4.0 इंच डब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले के साथ है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे।
फ्रीडम 251 स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं। फोन की रैम 1 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज 8 जीबी और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैमोरी को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए 3.2 मेगापिक्सल रियर और सेल्फी के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डुअल सिम सपोर्ट, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ की सुविधा मौजूद है। इसमें 1450 एमएएच की बैटरी है।