फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   smartphone ban in darul uloom deoband

दारुल उलूम ने लगाई स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर पाबंदी

Sat, 10 Oct 2015 03:50 AM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 03:50 AM IST
विज्ञापन
smartphone ban in darul uloom deoband

दारुल उलूम में छात्रों को अनुशासन में रखने के लिए प्रबंधतंत्र ने फरमान जारी कर मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है। प्रबंधतंत्र का तर्क है कि मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल से छात्र उद्देश्य से भटक रहे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संस्था के कार्यवाहक मोहतमिम और वरिष्ठ उस्ताद अल्लामा कमरुद्दीन की ओर से चस्पा कराए गए ऐलान में छात्रों को मल्टीमीडिया मोबाइल का इस्तेमाल न करने को कहा गया है, साथ ही कहा गया कि यदि तलाशी के दौरान किसी छात्र के पास से मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद होता है तो उसके खिलाफ तुरंत अखराज (नाम काटने) की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

फरमान जारी कर मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी

smartphone ban in darul uloom deoband

प्रबंध तंत्र का कहना है कि छात्रों को अनुशासन में रखने और पढ़ाई की तरफ ध्यान आकर्षित कराने के लिए मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है, जिससे छात्र जिस उद्देश्य के लिए यहां आए हैं उसे मेहनत और लगन के साथ पूरा कर सकें।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी प्रबंधतंत्र ने फरमान जारी कर मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई थी। इतना ही नहीं छात्रावास में रहने वाले छात्रों के कमरों की तलाशी दौरान बरामद हुए मोबाइलों को जब्त कर उन्हें तोड़ने की कार्रवाई भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed